
महज 12,999 रुपये महीने देकर घर लाएं Maruti की कारें, जानिए क्या है कंपनी की स्कीम
AajTak
Maruti Suzuki ने अपने सब्सक्राइब पार्टनर्स की लिस्ट में एक और नए नाम SMAS Auto को भी जोड़ लिया है. अब आप कंपनी की कारों को पूरी रकम खर्च कर खरीदने के बजाय महज 12,999 रुपये की मासिक किस्त देकर किराए पर भी घर ला सकते हैं.
एक अदद कार का सपना तकरीबन हर किसी का होता है, लेकिन कई बार टाइट बज़ट और वाहनों की उंची कीमत के चलते लोग अपने इस सपने को साकार नहीं कर पाते हैं. यदि आपके साथ भी ऐसा ही कुछ है तो देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ख़ास सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम लेकर आई है. मारुति सुजुकी ने अपने वाहनों के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत लीज पर वाहन उपलब्ध कराने के लिए SMAS Auto के साथ साझेदारी की घोषणा की है. इस स्कीम के तहत आप महज 12,999 रुपये मासिक खर्च कर के मारुति सुजुकी की कार घर ला सकते हैं.
मारुति सुजुकी इंडिया ने एसएमएएस ऑटो लीजिंग (SMAM Auto) के साथ साझेदारी की घोषणा की है. मारुति सुजुकी के साथ ये 5वां पार्टनर है जो लीज पर वाहनों को उपलब्ध कराएगा. कंपनी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, ये सेवाएं अब दिल्ली एनसीआर, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई आदि में उपलब्ध हैं।
क्या है सब्सक्रिप्शन स्कीम:
मारुति सुजुकी 12,999 रुपये से शुरू होने वाले मासिक किराए के साथ कार का मालिक बनने का अवसर प्रदान कर रही है. इस सदस्यता अवधि 5 साल तक के लिए उपलब्ध है, जो 1 साल के विकल्प से भी शुरू होती है. इस मंथली सब्सक्रिप्शन मेंबरशीप वाहन की कीमत, पंजीकरण और आरटीओ खर्च, बीमा (नया और नवीनीकरण), सर्विस और रखरखाव और रोड साइड असिस्टेंस शामिल है.
कंपनी का दावा है कि, मारुति सुजुकी सब्सक्राइब ने चालू वित्त वर्ष में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है और भारी मात्रा में लोगों ने सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत वाहनों को लीज पर लिया है. कंपनी का कहना है कि, सब्सक्रिप्शन वॉल्यूम में 386% से अधिक की वृद्धि देखी गई है. ग्राहक बिना किसी डाउन पेमेंट के ही कम खर्च में अपने पसंद की मारुति सुजुकी कार के मालिक बन सकते हैं. मासिक किराए के लिए ग्राहक कई कार्यकाल विकल्पों में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं.
मारुति सुजुकी सब्सक्राइब प्लान के तहत आप Swift, Dzire, WagonR, Vitara Brezza या Ertiga जैसे किसी भी मॉडल का चुनाव कर सकते हैं. अलग-अलग मॉडलों के लिए उनकी कीमत के अनुसार सब्सक्रिप्शन प्लान और मासिक किराया भी भिन्न है. इस योजना के तहत आप भविष्य में अपनी कार को बदल सकते हैं या फिर अपग्रेड भी कर सकते हैं. इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डीलरशिप या कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं. मौजूदा समय में मारुति सुजुकी सब्सक्राइब पार्टनर्स की लिस्ट में ऑरिक्स, एएलडी ऑटोमोटिव, महिंद्रा फाइनेंस द्वारा क्विकलीज, मायलेस और अब एसएमएएस शामिल हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










