
महंगे शौक, लग्जरी भौकाल, IPS से लेकर ब्रैंड एंबेसडर तक बना मृणांक... क्रिकेटर से नटवर लाल बने शातिर की पूरी कहानी
AajTak
आमतौर पर शोहरत की ऊंचाइयों की तरफ बढ़ते क्रिकेटरों के कदमों को हिफाजत देने के लिए पुलिस उनके इर्द गिर्द होती है. लेकिन यहां कहानी ही उल्टी है. पुलिस उस चेहरे को हिफाजत देने के लिए नहीं बल्कि न जाने कितने लोगों की हिफाजत की खातिर उसे अपने शिकंजे में लेकर दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने पहुंची.
Thug cricketer Mrinak Singh: वो शातिर है. वो चालबाज़ है. वो ठगी करता है. वो इतना बड़ा झांसेबाज है कि उसने हर जगह के हिसाब से अपना मुखौटा बना रखा था. और उसी मुखौटे की आड़ में उसने फरेब का जाल फैला रखा था. लेकिन कहते हैं न बकरे की मां आखिर कब तक खैर मनाएगी. बस उसी तर्ज पर जब उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ तो वो दिल्ली पुलिस के चंगुल में फंस गया. इसके बाद उसकी करतूतों का जो हिसाब किताब सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया.
दरअसल, जो लोग क्रिकेट को देखते हैं या उसे फॉलो करते हैं. उनके लिए उसका चेहरा नया नहीं होगा. मगर अब वो चेहरा एक नई सूरत और नई सीरत के साथ सामने आया है. बाएं हाथ के उस बल्लेबाज ने पता नहीं अपने बल्ले से किसी मैच में कमाल दिखाया या नहीं? मगर उसका नया कारनाम सुनकर बड़े बड़ों के छक्के छूट गए हैं.
आमतौर पर शोहरत की ऊंचाइयों की तरफ बढ़ते क्रिकेटरों के कदमों को हिफाजत देने के लिए पुलिस उनके इर्द गिर्द होती है. लेकिन यहां कहानी ही उल्टी है. पुलिस उस चेहरे को हिफाजत देने के लिए नहीं बल्कि न जाने कितने लोगों की हिफाजत की खातिर उसे अपने शिकंजे में लेकर दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने पहुंची. हम बात कर रहे हैं मृणांक सिंह की. जो इस वक्त दिल्ली की चाणक्यपुरी थाना पुलिस के कब्जे में है.
हैरान कर देंगी ठग क्रिकेटर की करतूतें मृणांक अभी तक तो क्रिकेट के मैदान में चौके और छक्के उड़ाने में माहिर माना जाता था. लेकिन वो क्रिकेट के मैदान से निकलकर जुर्म के रास्ते का सुल्तान बनने निकला था. क्रिकेट खेलते खेलते मृणांक कब नटवरलाल बन गया किसी को पता ही नहीं चला. ठगी के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया क्रिकेटर मृणांक सिंह हरियाणा से अंडर 19 क्रिकेट खेल चुका है. मृणांक सिंह पर लग्जरी होटलों के मालिकों और मैनेजरों को ठगने का आरोप है. उस पर ताज होटल को 5.5 लाख का चूना लगाने का इल्जाम भी है. वो इतना शातिर है कि उसने क्रिकेटर ऋषभ पंत को भी लाखों की चपत लगाई है.
क्रिकेटर नहीं नटरवर लाल मृणांक सिंह पर अभी तक जो आरोप लगाए गए हैं वो निहायत संगीन हैं. और सारे के सारे आरोप यही साबित करते हैं कि वो शख्स अच्छा क्रिकेटर है या नहीं मगर एक मंझा हुआ नटवरलाल ज़रूर है. खुलासा हुआ है कि उसने दिल्ली के ताज पैलेस होटल को 5,53,000 रुपये का चूना लगाया था और वो भी कर्नाटक का सीनियर आईपीएस अधिकारी बनकर. मृणांक सिंह खुद को सबके सामने आईपीएल की टीम में मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी बताता घूम रहा था. हैरानी की बात यही है कि मृणांक के शिकार हुए लोगों की उस लंबी लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत भी शामिल हैं.
IPS से लेकर ब्रैंड एंबेसेडर तक बना मृणांक मृणांक सिंह इतना शातिर था कि लोग उसकी स्टाइल और उसके हाव भाव के तिलस्म में इस कदर फंस जाते थे कि अपना सब कुछ गंवा बैठते थे. आलम ये है कि उसने सीनियर आईपीएस अफसर से लेकर ब्रैंड एंबेसेडर तक का रूप धारण किया और यहां से लेकर सात समंदर पार तक उसने अपना फरेब फैलाया. और हर कोई उसके जाल में फंसता गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










