
महंगे पेट्रोल से पाएं छुटकारा, खरीदें ये 5 इलेक्ट्रिक कार, सरकार भी दे रही छूट
AajTak
अगर आप पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो फिर इलेक्ट्रिक कार को अपनाएं. सरकार की कोशिश भी रंग ला रही है, धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ रही है. इलेक्ट्रिक कारों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की छूट दी जा रही हैं.
देश के कुछ शहरों में पेट्रोल की कीमतें सेंचुरी लगा चुकी हैं. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से हर कोई परेशान है. लेकिन कोई उपाय नहीं है. सरकार ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं. ऐसे में पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करना ही एकमात्र विकल्प है. इसलिए सरकार भी इस दिशा में तेजी से काम कर रही है. दिल्ली सरकार तो इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर सब्सिडी तक दे रही है. दरअसल, अगर आप पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो फिर इलेक्ट्रिक कार को अपनाएं. सरकार की कोशिश भी रंग ला रही है, धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ रही है. इलेक्ट्रिक कारों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की छूट दी जा रही है. वैसे भारत में कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं. जिसे खरीदकर आप कम खर्च में आराम से सफर कर सकते हैं. आइए कुछ इलेक्ट्रिक कारों के बारे में आपको बताते हैं. TATA NEXON EV भारतीय बाजार फिलहाल सबसे ज्यादा टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक कार की डिमांड है. साल 2020 में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट नेक्सॉन का दबदबा रहा. पिछले साल टाटा नेक्सॉन EV की कुल 2,529 यूनिट्स बिकी. टाटा मोटर्स की सबसे सुरक्षित एसयूवी नेक्सॉन EV एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से 16.25 लाख रुपये के बीच है. यह कार तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है. भारत में सबसे सुरक्षित कार का भी तमगा इसे हासिल है.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











