
महंगे क्रीम पर खर्च करती थी पत्नी, पति हुआ कंगाल... बना डिलीवरी ड्राइवर
AajTak
चीन में एक लॉ ग्रेजुएट शख्स अपनी खूबसूरत पत्नी के कारण कंगाल हो गया. उसकी हालत ऐसी हो गई कि अपने खर्चे के लिए डिलीवरी ड्राइवर का काम करना पड़ रहा है.
चीन में एक शख्स का अपनी पत्नी की खूबसूरती की वहज से ऐसा हाल हो गया कि उसके पास कोई सेविंग्स और पैसे नहीं बचे. उसे अपनी माली हालत को ठीक करने के लिए अब डिलीवरी ड्राइवर के रूप में काम करना पड़ रहा है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में एक शख्स की 'खूबसूरत' पत्नी कॉस्मेटिक सर्जरी, लग्जरी हैंडबैग और हाथों-पैरों के लिए लोशन व महंगे फेस क्रीम पर खूब पैसा खर्च करती थी. अब वह कंगाल हो चुका है. उसकी नौकरी छूट गई और पत्नी ने भी छोड़ दिया.
लॉ ग्रेजुएट होकर डिलीवरी एजेंट का करता है काम चीन के प्रतिष्ठित झेजियांग विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक एक व्यक्ति, जिसने अपनी सारी जमापूंजी अपनी खूबसूरत पत्नी पर खर्च कर दी. इस वजह से उसकी अच्छी-खासी नौकरी छूट गई. इसके बाद उसकी पत्नी ने छोड़ दिया।
सरकारी नौकरी में था शख्स 43 साल के इस व्यक्ति की पहचान कियानकियान के रूप में हुई है. चीन में इन दिनों उसकी कहानी चर्चा में है. वह पूर्वी झेजियांग प्रांत के हांग्जो में एक सरकारी कार्यालय में कर्मचारी के रूप में काम करता था.उसकी मासिक आय 50,000 युआन (7,000 अमेरिकी डॉलर) थी.
नौकरी छूटने और पैसा खत्म होने पर पत्नी ने लिया तलाक पांच साल पहले कियानकियान ने किसी अज्ञात कारण से यह नौकरी खो दी और तब से वह डिलीवरी राइडर के रूप में काम कर रहा है. जहां उसे प्रति माह 10,000 युआन (1,400 अमेरिकी डॉलर) से भी कम की कमाई होती है. इस वजह से उसकी पत्नी ने उससे तलाक ले लिया. इस शख्स का कहना है कि उसकी पत्नी सिर्फ उसके पैसों से प्यार करती थी.
सिर्फ उसके पैसों से प्यार करती थी पत्नी उसने बताया कि वह वो औरत है जिसे मैंने सबसे ज़्यादा प्यार किया. एक बार मैंने सोचा था कि मैं उसे कभी नहीं भूल पाऊंगा क्योंकि मैं उससे बहुत प्यार करता था. कियानकियान ने कहा कि कुछ समय तक बुरा लगा. इसके बाद मुझे अचानक एहसास हुआ कि वह वास्तव में मुझसे प्यार नहीं करती थी, बल्कि मैं उसकी सभी इच्छाओं को पूरा करता था.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












