
महंगाई स्वीकार करने की नसीहत देने वाले शिवराज के मंत्री असल हालात से अनजान!
AajTak
मध्य प्रदेश के मंत्री जी को लगता है कि जनता के घर इतना पैसा आ रहा है कि उसे तो महंगाई को गोद में उठाकर घूमना चाहिए. एक मंत्री जिन्हें लगता है कि आम आदमी के घर कमाई की इतनी कृपा बरस गई है कि अगर वो महंगाई पर सवाल उठाता है तो अपराध करता है. एक मंत्री जिनका कहना है कि जनता तो खूब ही कमात है, फिर काहे महंगाई का डर खाय जात है? महंगाई के तले दबती जनता के नाम मध्य प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री ने संदेश दिया. ऐलान कर दिया कि पैसा आम आदमी के घर छप्पर फाड़ कर आ रहा है. आम आदमी महंगाई पर रोना बंद करो. लेकिन महंगाई स्वीकार करने की नसीहत देने वाले शिवराज के मंत्री असल हालात से अनजान हैं, जानने के लिए देखिए ये रिपोर्ट.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










