
'महंगाई तो बढ़ी है, लेकिन हमने रोकने के लिए उपाय भी किए,' बोले केंद्रीय मंत्री देवू सिंह चौहान
AajTak
कांग्रेस नेता बिमल शाह ने कहा कि फ्यूल को लेकर जो एक्साइज लगाई गई है, उससे रेट बढ़ रहे हैं. डॉलर को लेकर कोई चिंता नहीं कर रहा है. पूरे देश की आर्थिक स्थिति कहां पहुंच गई है. जनता को पिछले 5 साल में पता चल गया है कि क्या ये सही ढंग से हुए हैं. लोग कहते हैं कि लोकशाही ढंग से चुनाव नहीं हो रहे हैं. बीजेपी कैसे कह सकती है कि हम 182 सीटें लेकर आ रहे हैं? हम EVM की बात नहीं कर रहे हैं.
Gujarat Panchayat Aajtak: गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत आजतक के मंच पर राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने का दौर जारी है. इस कार्यक्रम में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री देवू सिंह चौहान (Devusinh Chauhan) और कांग्रेस नेता बिमल शाह ने भी शिरकत दी. दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप और बड़े दावे किए गए हैं.
बीजेपी नेता और केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवूसिंह चौहान ने कहा कि आज गुजरात पूरे देश में ग्रोथ का इंजन बना हुआ है. महंगाई के सवाल पर कहा कि हां ये स्वीकार करता हूं. लेकिन ये क्यों है... रूस-यूक्रेन युद्ध और कुछ सामान बाहर से आ रहा है. उसके बावजूद भारत में अन्य देशों की तुलना में बहुत कम है. महंगाई को रोकने के लिए हमने क्या उपाय किए हैं, ये देश की जनता जानती है.
इस बार चुनाव में गुजरात का मूड अलग: कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा कि फ्यूल को लेकर जो एक्साइज लगाई गई है, उससे रेट बढ़ रहे हैं. डॉलर को लेकर कोई चिंता नहीं कर रहा है. पूरे देश की आर्थिक स्थिति कहां पहुंच गई है. जनता को पिछले 5 साल में पता चल गया है कि क्या ये सही ढंग से हुए हैं. लोग कहते हैं कि लोकशाही ढंग से चुनाव नहीं हो रहे हैं. बीजेपी कैसे कह सकती है कि हम 182 सीटें लेकर आ रहे हैं? हम EVM की बात नहीं कर रहे हैं. हमारा कार्यकर्ता इस बार जवाब देगा. हम बीजेपी नेताओं जैसा पैचा खर्च नहीं कर सकते हैं. हम 4 महीने से हमारा एक-एक सीट पर, पोलिंग बूथ पर कार्यकर्ता और नेता डटे हुए हैं. यूथ की रैली और संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ता खुद के पैसे से आए. पांचों यात्राओं के बाद कह सकते हैं कि गुजरात का मूड अलग है. आप को लेकर कहा कि मोदी जी अच्छा झूठ बोलेंगे या केजरीवाल अच्छा झूठ बोलेंगे. दोनों नेताओं में झूठा बोलने का कम्पटीशन चल रहा है.
कांग्रेस 125 से ज्यादा सीटें जीतेगी
हम ये चुनाव खत्म होते ही अगले चुनाव की तैयारी कर देता हूं. हम जीतते ही सेवा कार्य भी शुरू कर देते हैं. हम गुजरात में 27 से चुनाव जीते रहे हैं. यही हमारी सफलता का राज है. पूरे देश में 5जी भी हो जाएगा. कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री बिमल शाह ने कहा कि हम इस बार 125 प्लस लेकर आएंगे और सरकार बनाएंगे. हमारी हर पांच साल में सीटें बढ़ी हैं. पिछली बार हम थोड़ा सा पीछे रह गए थे. हम कार्यकर्ताओं का जोश देखकर कह सकते हैं कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं. राहुल गांधी हाल ही में तीन बार आकर गए हैं. हमने हर बूथ पर ध्यान दिया है. वोटिंग कम होने की वजह से सीटें कम आती थीं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










