
महंगाई की मार, जनवरी से ये सभी कंपनियां बढ़ाएंगी कार की कीमतें
AajTak
कोरोना महामारी की वजह से साल-2021 वाहन निर्माता और ग्राहकों के लिए कुछ खास नहीं रहा. कार निर्माता कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. यही नहीं, वाहनों के निर्माण में लागत बढ़ने से कंपनियां अपनी कारों की कीमतें भी लगातार बढ़ा रही हैं.
कोरोना महामारी की वजह से साल-2021 वाहन निर्माता और ग्राहकों के लिए कुछ खास नहीं रहा. कार निर्माता कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. यही नहीं, वाहनों के निर्माण में लागत बढ़ने से कंपनियां अपनी कारों की कीमतें भी लगातार बढ़ा रही हैं. देश में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वे जनवरी-2022 से कारों की कीमतें बढ़ाएगी. इसी कड़ी में होंडा (Honda Cars), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और रेनॉ (Renault) जैसी कार निर्माता कंपनियां भी बढ़ती लागत का हवाला देते हुए जनवरी से वाहनों की कीमतें बढ़ाने की योजना बना ली है. इसके अलावा ऑडी और मर्सिडीज-बेंज जैसी कंपनियां अगले महीने से गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










