
मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे बच्चे तभी भरभराकर गिरी छत, इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, 91 दबे
AajTak
इंडोनेशिया के सिदोआरजो में अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल की इमारत ढह गई. हादसे में 91 लोग लापता हैं और अब तक 3 शव मिले हैं. 99 छात्र और वर्कर्स सुरक्षित निकाले गए। 26 घायल अस्पताल में हैं. नींव कमजोर होने से इमारत भारी निर्माण का भार नहीं झेल पाई.
इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत के सिदोआरजो शहर में मंगलवार को अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल की इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे के वक्त छात्र निचली मंजिल पर बने मस्जिद में देर दोपहर की नमाज पढ़ रहे थे, जबकि ऊपरी मंजिलों पर निर्माण कार्य चल रहा था. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. 91 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.
हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई. माता-पिता और परिजन गुमशुदा बच्चों की तलाश में रोते-बिलखते नजर आए. देर शाम तक मलबे से 3 शव निकाले गए, जबकि 99 छात्र और स्कूल के कुछ वर्कर्स को सुरक्षित बचा लिया गया.
यह भी पढ़ें: जब यूएन जनरल एसेंबली में गूंजा 'ओम शांति ओम', इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने दिया एकजुटता का संदेश
49 वर्षीय होली अब्दुल्ला आरिफ अपने भतीजे रोसी को ढूंढते हुए बुरी तरह टूट गए. उन्होंने मोबाइल फोन में रोसी की तस्वीर दिखाते हुए बताया कि उन्होंने मलबे के बीच उसका नाम पुकारा. तभी किसी बच्चे की आवाज आई, लेकिन वह रोसी नहीं था. आरिफ ने कहा, "मैं चिल्ला रहा था 'रोसी! रोसी! बाहर निकल आओ' किसी बच्चे ने जवाब दिया, 'खुदा, नहीं! मुझे बचाओ!'
भारी मशीनों के इस्तेमाल से गिर सकता है बाकी ढांचा
परिजन स्कूल के बाहर लगी व्हाइटबोर्ड लिस्ट में अपने बच्चों के नाम ढूंढते रहे. कई लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे 26 घायलों की जानकारी लेने पहुंचे. राहत कार्य के लिए एक्स्कवेटर और क्रेन लगाई गईं, लेकिन सर्च एंड रेस्क्यू अधिकारी ननंग सिगित ने कहा कि भारी मशीनरी का इस्तेमाल करने से बचा जा रहा है क्योंकि इससे इमारत का शेष ढांचा गिर सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








