
'मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद करवाएं नहीं तो हम तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजवाएंगे...' राज ठाकरे की धमकी
AajTak
Raj Thackeray : राज ठाकरे ने शनिवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर अधिक तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने शनिवार को राज्य सरकार को मस्जिदों में बजने वाले लाउड स्पीकर को लेकर चेतावनी दी है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को मांग की कि मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद किए जाने चाहिए. अगर जल्द ही ऐसा नहीं होता है तो वह तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजवाएंगे.
मुंबई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजठाकरे ने कहा, 'मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर अधिक तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा.' ठाकरे ने आगे कहा कि वह किसी विशेष धर्म की प्रार्थना के खिलाफ नहीं है, लेकिन उन्हें सिर्फ अपने धर्म पर ही गर्व है. राज ठाकरे का बयान ऐसे समय में आया है जब मुस्लिम समुदाय का सबसे पाक माने जाने वाला महीना रमजान चल रहा है.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर भी हमला बोला और उन पर ‘समय-समय पर जाति का मुद्दा उठाने और समाज को बांटने’ का आरोप लगाया. ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे पर भी कटाक्ष किया, जिनकी पार्टी शिवसेना 2019 में मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी से अलग हो गई थी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह रहे थे कि देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.
मुस्लिमों इलाकों में की जानी चाहिए छापेमारी ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुंबई के मुस्लिम इलाकों में मस्जिदों पर छापा मारने की अपील की. राज ठाकरे ने कहा, 'मैं पीएम मोदी से मुस्लिम झुग्गियों में मदरसों पर छापा मारने की अपील करता हूं. पाकिस्तानी समर्थक इन झोंपड़ियों में रह रहे हैं. मुंबई पुलिस जानती है कि वहां क्या हो रहा है, हमारे विधायक वोट-बैंक के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे लोगों के पास आधार कार्ड भी नहीं है, लेकिन विधायक उनके आधार कार्ड बनवा रहे हैं.'
शरद पवार पर भी बरसे राज ठाकरे इस दौरान राज ठाकरे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर भी हमला बोला और उन पर 'समय-समय पर जाति का मुद्दा उठाने और समाज को बांटने' का आरोप लगाया. राज ठाकरे ने कहा, शरद पवार ने 1999 में एनसीपी का गठन किया था. तब से राज्य में जातिवाद और बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि शरद पवार ने हमेशा जाति के आधार पर राजनीति की है और लोगों के बीच विभाजन पैदा किया है.
उद्धव ठाकरे पर भी साधा निशाना ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे पर भी कटाक्ष किया, जिनकी पार्टी शिवसेना 2019 में मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी से अलग हो गई थी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह रहे थे कि देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







