
मल्लिकार्जुन खड़गे VS शशि थरूर: राजनीतिक अनुभव में किसका पलड़ा भारी, किसपर कितनी संपत्ति? जानें
AajTak
अशोक गहलोत और दिग्विजय सिंह के हटने के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में लड़ाई होनी है. खड़गे और थरूर ने आज नामांकन दाखिल कर दिया. खड़गे जहां गांधी परिवार के भरोसेमंद हैं, तो वहीं थरूर उस G-23 ग्रुप का हिस्सा हैं, जो गांधी परिवार के नेतृत्व पर सवाल खड़ा करता रहा है.
मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प बना दिया है. खड़गे गांधी परिवार के करीबियों में से एक हैं. अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उन्होंने आज नामांकन दाखिल कर दिया. इस बार चुनाव में गांधी परिवार से कोई खड़ा नहीं हुआ है. अध्यक्ष पद के लिए लड़ाई खड़गे और शशि थरूर के बीच होनी है.
मल्लिकार्जुन खड़गे जहां गांधी परिवार के भरोसेमंद हैं, तो वहीं शशि थरूर उस G-23 ग्रुप का हिस्सा हैं, जो अक्सर गांधी परिवार पर सवाल खड़ा करता रहा है. ये G-23 वही है, जिसने 2019 के चुनाव के बाद कांग्रेस नेतृत्व बदलने की मांग की थी. इस ग्रुप में कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद जैसे नेता थे. दोनों ही पार्टी छोड़ चुके हैं.
खड़गे और थरूर, दोनों ही छात्र जीवन से राजनीति में हैं. हालांकि, राजनीतिक अनुभव में खड़गे कहीं आगे हैं. उनके पास 45 साल से ज्यादा लंबा राजनीतिक अनुभव है. वहीं, थरूर डिप्लोमैट रहे हैं और तीन दशकों तक संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर काम भी किया है.
शुरुआती जीवनः खड़गे बनाम थरूर
- मल्लिकार्जुन खड़गेः 21 जुलाई 1942 को कर्नाटक के बीदर जिले में जन्म. गुलबर्ग के नूतन विद्यालय से पढ़ाई की. वहीं के सरकारी कॉलेज से कानून की डिग्री ली. वकालत की प्रैक्टिस के दौरान मजदूरों के हक के लिए कई मुकदमे लड़े.
- शशि थरूरः 9 मार्च 1956 को लंदन में पैदा हुए. थरूर जब 2 साल के थे, तब उनका परिवार भारत आ गया था. उन्होंने बंबई-कोलकाता से स्कूली पढ़ाई की. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद तीन दशक तक संयुक्त राष्ट्र से जुड़े रहे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










