
मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनते ही CWC समेत कांग्रेस की ये इकाइयां भंग
AajTak
कांग्रेस कार्य समिति भंग कर दी गई है. कांग्रेस कार्य समिति के सभी सदस्यों, महासचिव और प्रभारियों ने पार्टी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. मल्लिकार्जुन खड़गे अब जल्द ही अपनी नई टीम का गठन करेंगे.
कांग्रेस पार्टी का बॉस बदल गया है. कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर हाल ही में निर्वाचित हुए मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजपोशी हो गई है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभाल लिया है. मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष का पद संभालने के कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस कार्य समिति (CWC) भंग कर दी गई है.
CWC के सभी सदस्यों के साथ ही कांग्रेस पार्टी के सभी महासचिव और प्रभारियों ने पार्टी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है. केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा है कि CWC के सदस्यों का चयन जल्द ही किया जाएगा. कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द ही अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं.
कांग्रेस कार्य समिति के सभी सदस्यों के इस्तीफे के बाद अब मल्लिकार्जुन खड़गे के अपनी टीम गठित करने का रास्ता साफ हो गया है. कहा जा रहा है कि CWC के 12 सदस्यों का निर्वाचन होना है. गौरतलब है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष चुनाव के दौरान अपने प्रचार में कांग्रेस डेलिगेट्स से अपनी नई टीम को लेकर भी कई वादे किए थे.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में ये वादा किया था कि वे निर्वाचित हुए तो पार्टी में आधे पद 50 साल से कम उम्र के नेताओं को दिए जाएंगे. मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक व्यक्ति, एक पद समेत कई वादे किए थे. उन्होंने ये भी ऐलान किया था कि कांग्रेस अध्यक्ष बना तो उदयपुर डिक्लेरेशन को लागू किया जाएगा. ये देखना होगा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जब अपनी नई टीम बनाते हैं तब कितने वादे पूरे कर पाते हैं.
सोनिया-राहुल की मौजूदगी में संभाली पार्टी की कमान
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की कमान संभाली. मल्लिकार्जुन खड़गे को सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और साथ ही ये भी कहा कि उनके अध्यक्ष बनने से बहुत खुश हूं. सोनिया गांधी ने अपने सहयोग और समर्थन के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और साथ ही ये उम्मीद भी जताई कि खड़गे के नेतृत्व में पार्टी एकजुट होकर सभी चुनौतियों को पार कर मजबूती से उभरेगी.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







