
मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक बड़ी दुर्घटना की साजिश नाकाम, ट्रैक पर रखा था लकड़ी का ब्लॉक
AajTak
घटना के तुरंत बाद रेलवे अधिकारियों और स्टेशन मास्टर को जानकारी दी गई. दोनों ट्रैक्स की पूरी जांच करवाई गई, और अप ट्रैक पर भी ऐसा ही एक लकड़ी का ब्लॉक पाया गया. अधिकारियों ने इस ब्लॉक को ट्रैक से हटा दिया और फिर से ट्रैक को चालू करने की प्रक्रिया शुरू की.
लखनऊ के पास मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. जानकारी के अनुसार, ट्रेन की पटरी पर करीब 6 किलो वजन का और 2 फीट लंबा लकड़ी का ब्लॉक रखकर पटरी से उतारने की साजिश रची गई थी. जैसे ही यह ट्रेन उस स्थान पर पहुंची, लकड़ी का ब्लॉक ट्रेन के नीचे फंस गया. ट्रेन के पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे संभावित दुर्घटना टल गई.
घटना के तुरंत बाद रेलवे अधिकारियों और स्टेशन मास्टर को जानकारी दी गई. दोनों ट्रैक्स की पूरी जांच करवाई गई, और अप ट्रैक पर भी ऐसा ही एक लकड़ी का ब्लॉक पाया गया. अधिकारियों ने इस ब्लॉक को ट्रैक से हटा दिया और फिर से ट्रैक को चालू करने की प्रक्रिया शुरू की.
इस घटना के बाद करीब दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही, घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है. रेलवे अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मलिहाबाद रेलवे स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह साजिश किसने रची और किस उद्देश्य से ऐसा किया गया.
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना 24 अक्टूबर की रात को हुई और ट्रेन के पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. रेलवे ने इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की योजना बनाई है और सभी ट्रैक की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










