
मर्सिडीज से टक्कर के बाद 2 हिस्सों में टूट गया ट्रैक्टर, देखें Video
AajTak
किसी कार से टकराने पर क्या एक ट्रैक्टर दो भाग में बंट सकता है? यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन ये घटना आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुई है. यहां ट्रैक्टर और मर्सिडीज की जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर दो भागों में डिवाइट हो गया, लेकिन मर्सिडीज के अंदर बैठे लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक हादसे के दौरान हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ट्रैक्टर और मर्सिडीज (Mercedes-Benz) बेंज कार की टक्कर के बाद ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया, जबकि कार में सवार सभी लोगों को सिर्फ मामूली चोट आई है.
घटना सोमवार की है. हादसा तिरुपति के पास चंद्रगिरी बाईपास रोड पर हुआ. यहां एक मर्सिडीज बेंज कार के सामने अचानक गलत साइड पर चल रहा ट्रैक्टर आ गया. ट्रैक्टर और मर्सिडीज में जोरदार टक्कर हुई और ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया. हादसे में ट्रैक्टर का चालक मामूली रूप से घायल हो गया है.
बता दें कि हाल ही में देश के मशहूर उद्योगपति साइरस मिस्त्री की मौत एक सड़क हादसे में हो गई थी. मिस्त्री भी मर्सिडीज बेंज कार में ही सफर कर रहे थे. इस हादसे के बाद मर्सिडीज के सेफ्टी फीचर को लेकर सवाल भी खड़े हुए थे.
हालांकि, मिस्त्री सेफ्टी फीचर्स की भरमार वाली Mercedes Benz GLC 220 D 4Matic प्रोग्रेसिव कार में सफर कर रहे थे. सेफ्टी क्रैश टेस्ट में NCAP ने इस कार को 5-स्टार रेटिंग दी है. 1950cc इंजन वाली इस कार में 7 एयरबैग्स (Airbags) दिए गए हैं.
इनमें रियर पैसेंजर कर्टन एयरबैग, ड्राइवर फ्रंटल एयरबैग, फ्रंट पैसेंजर फ्रंट एयरबैग, ड्राइवर नी एयरबैग, ड्राइव साइड एयरबैग शामिल हैं. कार में Engine immobilizer, लेन वॉच कैमरा/साइड मिरर कैमरा दिया गया है.
इसके अलावा अन्य सेफ्टी फीचर्स पर नजर डालें तो एएसआर/ट्रैक्शन कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो-डिमिंग रियर-व्यू मिरर, डोर अजर वार्निंग से लेकर ISOFIX (चाइल्ड-सीट माउंट), सेंट्रल लॉक सिस्टम, Anti lock braking System (ABS), Blind Spot Detection, EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन वितरण), ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), EBA (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक असिस्ट), Traction Control System (TC/TCS), हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, पैसेंजर साइड सीट-बेल्ट रिमाइंडर जैसे तमाम बेहतरीन फीचर्स मौजूद हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








