
'मर्दों की पार्टी..'शक्तिमान की गीता विश्वास संग हुई गंदी हरकत, बैष्णवी मैकडॉनल्ड ने बॉलीवुड के काले राज से उठाया पर्दा
ABP News
शक्तिमान में गीता विश्वास की भूमिका निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली वैष्णवी मैकडॉनल्ड किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है.
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली वैष्णवी मैकडॉनल्ड ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इंडस्ट्री के काले राज से पर्दा उठाया है. बेशक वैष्णवी को पॉपुलैरिटी शक्तिमान में गीता विश्वास की भूमिका निभाकर मिली हो. लेकिन, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी.
सबसे पहले उन्हें वीराना फिल्म में देखा गया था. इसके अलावा लाड़ला और बरसात की रात जैसी फिल्मों में भी वो काम कर चुकी हैं. लेकिन, फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें काफी बुरे एक्सपीरियंस का सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंमे एक्टर के संग कॉन्प्रोमाइज से इंकार कर दिया था, इस वजह से उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया.
पोस्टर्स और बैनर भी छप चुके थे
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में वैष्णवी मैकडॉनल्ड ने बताया कि इसी वजह से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और टीवी का रुख किय़ा. उस वक्त उन्हें शक्तिमान का ऑफर मिला तो उन्होंने हामी भर दी. वैष्णवी ने बताया कि कैसे फिल्म के पोस्टर्स और बैनर छप चुके थे और फिर भी उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया.













