
मर्डर का आरोपी, UP कनेक्शन और RJD वार रूम का इंचार्ज... कौन है रमीज नेमत? जिसने लालू परिवार में मचाया बवंडर
AajTak
रमीज नेमत पर तुलसीपुर (बलरामपुर) और कोखराज (कौशांबी) थाने में हत्या, गैंगस्टर एक्ट सहित 12 मामले दर्ज हैं. 2021 के बलरामपुर बवाल में भी उसका नाम सामने आया था. समाजवादी पार्टी में अपने ससुर के प्रभाव का इस्तेमाल कर वह यूपी की राजनीति में जगह बनाने की कोशिश में है.
बिहार चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में मचा घमासान अब एक गंभीर मोड़ ले चुका है. लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने जिस शख्स रमीज नेमत पर उन्हें परिवार से बाहर करने और पार्टी की बदहाली का आरोप लगाया है, उनका सीधा कनेक्शन उत्तर प्रदेश से है.
रमीज, जो पिछले दो साल से तेजस्वी यादव की टीम का एक प्रमुख हिस्सा रहे हैं और इस बार उनके 'वार रूम' की जिम्मेदारी संभाल रहा थे. वह यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद हैं.
रोहिणी आचार्य ने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा, "मेरा अब कोई परिवार नहीं है. संजय, रमीज़ और तेजस्वी यादव से पूछिए… उन्हीं लोगों ने मुझे परिवार से बाहर कर दिया, क्योंकि वे ज़िम्मेदारी नहीं लेना चाहते. आज पूरा देश सवाल कर रहा है कि पार्टी इस हालत में कैसे पहुंची?"
रमीज का यूपी कनेक्शन और मर्डर का आरोप
रमीज नेमत के पिता का नाम नियमतुल्लाह खान है. उनका कनेक्शन यूपी के बलरामपुर जिले से है, जो नेपाल बॉर्डर से सटा हुआ है. रमीज के ससुर, रिजवान जहीर, समाजवादी पार्टी (SP) के नेता और बलरामपुर से पूर्व सांसद हैं.
यह भी पढ़ें: रोहिणी का भाई पर बड़ा आरोप, बोलीं- तेजस्वी ने मुझे घर से निकाला, संजय-रमीज से सवाल करेंगे तो चप्पल से मारा जाएगा

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










