
मरीजों को ऑक्सीमीटर, झुग्गी के बदले मकान समेत इन 30 कामों को उपलब्धि मानती है AAP सरकार
AajTak
केजरीवाल सरकार का कहना है कि आप सरकार के कार्यकाल में दिल्ली में शिक्षा का स्तर सुधरा है. सरकार का कहना है कि सरकारी स्कूल में 2019-20 के दौरान 12वीं क्लास में 97.92% और 10वीं क्लास में 82.61% बच्चे पास हुए हैं. इसके अलावा दिल्ली में रियल स्टेट को सक्रिय करने के लिए सर्कल रेट 20% तक कम किये गए हैं.
दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो गयी है. पहले दिन दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल का अभिभाषण हुआ, इस दौरान उन्होंने केजरीवाल सरकार के साल 2020-21 के 30 बड़े काम गिनाए हैं. केजरीवाल सरकार कोरोना काल में मरीजों को ऑक्सीमीटर मुहैया कराना, प्लाजमा बैंक स्थापित करना, झुग्गी के बदले गरीबों को पक्का मकान देने, लॉकडाउन के दौरान ऑटो चालकों को आर्थिक मदद और ज़रूरतमंद लोगों के लिए पके भोजन की व्यवस्था करने को उपलब्धि मानती है. केजरीवाल सरकार का कहना है कि आप सरकार के कार्यकाल में दिल्ली में शिक्षा का स्तर सुधरा है. सरकार का कहना है कि सरकारी स्कूल में 2019-20 के दौरान 12वीं क्लास में 97.92% और 10वीं क्लास में 82.61% बच्चे पास हुए हैं. इसके अलावा दिल्ली में रियल स्टेट को सक्रिय करने के लिए सर्कल रेट 20% तक कम किये गए हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










