
मराठा आरक्षण पर कोर्ट से लेकर OBC जातियां सरकार के गले की फांस क्यों?
AajTak
मराठा आरक्षण पर कोर्ट से लेकर ओबीसी जातियां सरकार के गले की फांस क्यों, राजस्थान या MP, BJP राज्य के नेताओं के बजाय PM के चेहरे के साथ क्यों जाना चाहती है और एशिया कप में आज भारत का श्रीलंका के साथ मुकाबला कितना अहम है? सुनिए 'आज का दिन' में.
8 दिसंबर 2003 को उमा भारती मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं थीं. उस साल कांग्रेस राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में हारी थी. दस साल मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह को कुर्सी छोड़नी पड़ी. अगर 2018 से 20 तक के दो साल कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को छोड़ दिया जाए तो 2003 से 23 तक बीजेपी राज्य की सत्ता में है. और अब फिर से चुनाव करीब हैं.
बीजेपी इसी ट्रेंड को बरकरार रखना चाहती है इसी को लेकर कल दिल्ली में पार्टी की बैठक हुई. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के चौहान भी इसका हिस्सा थे. चुनाव में पार्टी की रणनीति कैसी हो इसको लेकर चर्चा हुई. इस बैठक में किन बातों पर चर्चा हुई, बीजेपी ने मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम घोषित करने से परहेज किया, यही पैटर्न राजस्थान में भी दिखा. तो क्या ये माना जाए कि इन दो राज्यों में बीजेपी सेंट्रल लीडरशिप पर ही ज्यादा निर्भर है बजाय स्टेट लीडर्स के? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
_________________________ और कल राजधानी दिल्ली में जब भाजपा ये बैठक कर रही थी, उसी वक्त महाराष्ट्र की राजधानी में भी एक बैठक हुई, लेकिन ये किसी पार्टी की नहीं बल्कि सर्वदलीय बैठक थी. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ये बैठक बुलाई थी. दरअसल मराठा आरक्षण आंदोलन वहाँ अभी भी राज्य सरकार के लिए मुसीबत बना हुआ है. इसी मांग को लेकर मराठा समाज के नेता मनोज जरांगे करीब दो हफ्ते से भूख हड़ताल पर हैं. प्रशासन से उनकी बातचीत लगातार बेनतीजा रही है.
सरकार के सामने मुश्किल है कि 42 साल से चल रही इस मांग को जब साल 2018 में देवेन्द्र फड़नवीस सरकार ने 16 फीसदी आरक्षण देकर पूरा किया था तो हाईकोर्ट ने इसे घटाकर नौकरियों में 13 और शिक्षा में 12 परसेंट कर दिया. फिर साल 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के इस फैसले को पूरी तरह ही रद्द कर दिया. राज्य में चुनाव भी दस्तक देने को हैं और उससे पहले लोकसभा चुनाव भी है. इसलिए भी ये राज्य सरकार के लिए बड़ी चिंता है. कल की सर्वदलीय बैठक में क्या बातें हुई इस मुद्दे के हल को लेकर और कौन कौन दल और नेता वहाँ मौजूद रहे और लीगली पेंच क्या है सरकार के सामने इस मांग को पूरा करने में? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
___________________________ क्रिकेट के वनडे मुकाबलों में हम कब सुनते हैं कि कोई टीम 228 रनों से हारे. कभी कभी तो 228 रन ही लड़ने लायक टारगेट बन जाता है. लेकिन कल पाकिस्तान भारत से एशिया कप के मुकाबले में इतने रनों से हार गया. बारिश ने ये मुकाबला दूसरे दिन तक खींचा था, दूसरे दिन यानी कल भी बारिश हुई, लेकिन मैच पूरा हो गया. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में दो विकेट पर 356 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना पाई. भारत की तरफ से दो शतक भी आए. विराट कोहली और के एल राहुल के. गेंदबाज कुलदीप यादव ने 5 विकेट भी लिए. जिसके दम पर भारत ने पाकिस्तान पर अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. वैसे आज भारत का श्रीलंका से भी मुकाबला होना है और इससे तय होने जा रहा है कि भारत एशिया कप के फाइनल्स के लिए अपनी दावेदारी कितनी मजबूत करेगा. 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









