
मराठा आरक्षण आंदोलन: मुंबई पहुंचा मनोज जरांगे पाटिल का मार्च, भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी
AajTak
मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल आज मुंबई के आजाद मैदान में बड़ा प्रदर्शन करने पहुंच रहे हैं. वह जलना से शुरू हुए अपने मार्च के जरिए ओबीसी वर्ग में मराठा समाज को आरक्षण दिलाने की मांग उठा रहे हैं और भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी भी दे चुके हैं. आंदोलन को देखते हुए दक्षिण मुंबई में पुलिस ने बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन किया है.
मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल आज मुंबई में एक विशाल प्रदर्शन करेंगे. जरांगे एक मार्च निकाल रहे हैं जो जलना से शुरू होकर मुंबई के आजाद मैदान तक जाएगा. जानकारी के मुताबिक मनोज जरांगे ओबीसी कैटेगरी में मराठा समाज के लिए आरक्षण की मांग को लेकर अनशन शुरू करने की तैयारी में हैं.
जरांगे ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में समर्थक और युवा इस आंदोलन में शामिल होने के लिए मुंबई की ओर बढ़ रहे हैं. इसी बीच, जरांगे मुंबई में प्रवेश कर चुके हैं. जरांगे का यह मार्च पुणे के शिवनेरी किले से शुरू हुआ था, जहां प्रतिभागियों ने किले की मिट्टी माथे पर लगाकर संघर्ष का संकल्प लिया.
जरांगे पाटिल का कहना है कि मराठा समाज को ओबीसी श्रेणी में आरक्षण दिलाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा. इसी मांग को लेकर वह मुंबई पहुंच चुके हैं और भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी है. मुंबई पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है.
भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने किया डायवर्जन
दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए गए हैं ताकि भीड़ पर काबू रखा जा सके. अदालत ने इस प्रदर्शन पर पाबंदी लगाते हुए केवल 5,000 लोगों को एक दिन के लिए अनुमति दी है. हालांकि, जरांगे पाटिल ने इस शर्त का विरोध किया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










