
'मरना कुबूल है, लेकिन शिर्क स्वीकार नहीं...', वंदे मातरम पर चर्चा के बीच बोले अरशद मदनी
AajTak
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के चीफ मौलाना अरशद मदनी ने वंदे मातरम को शिर्क (मूर्ति पूजा) से संबंधित बताकर मुसलमानों के लिए इसे अस्वीकार्य बताया है. उन्होंने कहा कि गाने पर आपत्ति नहीं, पर इसका अनुवाद इस्लाम के खिलाफ है.
वंदे मातरम पर चल रही बहस के बीच, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि मुसलमानों को किसी अन्य व्यक्ति के वंदे मातरम गाने या पढ़ने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसके भक्तिपूर्ण कंटेंट के कारण वे इसे स्वीकार नहीं कर सकते.
एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किए गए अपने बयान में मदनी ने कहा कि मुसलमान केवल एक अल्लाह की इबादत करता है और अपनी इबादत में अल्लाह के सिवा किसी दूसरे को शामिल नहीं कर सकता.
उन्होंने तर्क दिया, "वंदे मातरम् का अनुवाद शिर्क (खुदा के साथ किसी को शामिल करना) से संबंधित मान्यताओं पर आधारित है, इसके चार श्लोकों में देश को देवता मानकर 'दुर्गा माता' से तुलना की गई है और पूजा के शब्दों का प्रयोग हुआ है."
संविधान का दिया हवाला मदनी ने वंदे मातरम का अर्थ "मां, मैं तेरी पूजा करता हूं" बताते हुए कहा कि यह किसी भी मुसलमान की धार्मिक आस्था के खिलाफ है. उन्होंने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि भारत का संविधान हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता (अनुच्छेद 25) और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (अनुच्छेद 19) देता है, इसलिए किसी को उसकी आस्था के खिलाफ कोई नारा या गीत गाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता.
यह भी पढ़ें: दस महाविद्या, बंगाल की शाक्त परंपरा और भारत माता की कल्पना... वंदे मातरम् में कैसे किया गया था देश का दैवीयकरण
उन्होंने आगे कहा कि वतन से प्रेम करना अलग बात है, उसकी पूजा करना अलग बात है. मदनी ने जोर देकर कहा कि मुसलमानों को अपनी देशभक्ति साबित करने के लिए किसी के प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि स्वतंत्रता संग्राम में उनकी कुर्बानियां इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











