
ममता CM बनने को तैयार, इससे पहले भी ये नेता विधायक बने बिना चुने गए हैं सीएम
AajTak
राज्य की 292 सीटों में से 213 पर टीएमसी जीत रही है जिससे ममता बनर्जी का मुख्यमंत्री बनना तय है. ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव हार चुकी हैं. इसके बावजूद राज्य की मुख्यमंत्री बनने को तैयार हैं. इसके लिए संविधान में रास्ता मौजूद है.
पश्चिम बंगाल के चुनावी घमासान में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस ने भारी जीत दर्ज की है. लेकिन पार्टी के लिए निराशा की बात यह है कि खुद ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव हार चुकी हैं. इसके बावजूद ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री बनने को तैयार हैं. आइए जानते हैं कि यह कैसे संभव होगा. बीजेपी कैंडिडेट शुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट की बहुचर्चित लड़ाई में ममता बनर्जी को हरा दिया है. लेकिन राज्य की 292 सीटों में से 213 पर टीएमसी जीत रही है जिससे ममता बनर्जी का मुख्यमंत्री बनना तय है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











