
'ममता सक्षम हैं! कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 10 तो ममता का 70...', INDIA ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले TMC सांसद
AajTak
INDIA ब्लॉक के अंदर एक बार फिर ममता बनर्जी के नेतृत्व को लेकर मांग उठती नजर आ रही है. TMC सांसद कीर्ति आजाद ने कहा है कि ममता बनर्जी का स्ट्राइक रेट 70 है, इसलिए उन्हें कमान सौंपी जानी चाहिए. वहीं, उद्धव गुट की तरफ से भी इस मुद्दे पर बयान आया है.
विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक में नेतृत्व को लेकर बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. महाराष्ट्र चुनाव में गठबंधन को मिले झटके के बाद ये खींचतान और बढ़ गई है. अब तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर ये इच्छा जाहिर की है कि INDIA ब्लॉक की कमान अब ममता बनर्जी के हाथ में दी जानी चाहिए.
TMC सांसद कीर्ति आजाद ने कहा,'माहौल स्पष्ट है. कुछ दल खुश नहीं हैं. वे चाहते हैं कि ममता बनर्जी अब चार्ज (INDIA ब्लॉक का) लें. स्ट्राइक रेट देखिए. कांग्रेस का स्ट्राइक रेट बीजेपी के सामने 10 प्रतिशत है. जबकि ममता का स्ट्राइक रेट 70 प्रतिशत है. बीजेपी से सीधी लड़ाई में ममता ही सक्षम हैं. कांग्रेस को ये बात समझनी चाहिए.'
सभी दल चाह रहे हैं ममता का नेतृत्व
कीर्ति आजाद ने आगे कहा,'जब सभी दल बोल रहे हैं की ममता बनर्जी को INDIA ब्लॉक को लीड करना चाहिए तो कांग्रेस को दिक्कत क्या है? ऐसा लगता है रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया. मुझे लगता है कि कांग्रेस सबको साथ लेकर नहीं चल पाई. कांग्रेस से जो अपेक्षा रखी थी, उस पर पार्टी खरी नहीं उतर पाई.'
'पश्चिम बंगाल में बढ़ा हमारा वोट शेयर'
टीएमसी सांसद ने कहा,'उनकी (ममता) लोकप्रियता कितनी है, यह तो दुनिया जान रही है. उद्धव गुट हो, समाजवादी पार्टी हो या अन्य घटक दल हों सभी चाहते हैं कि ममता बनर्जी INDIA ब्लॉक को लीड करें. विशेष तौर पर इस समय ब्लॉक के सबसे सीनियर व्यक्ति शरद पवार ने भी इस विषय को उठाया है कि ममता से बेहतर कोई व्यक्ति नहीं है, जो इस गठबंधन को आगे ले जा सकता है. पश्चिम बंगाल ही एक जगह है, जहां हमारा वोट शेयर भी बढ़ा है.'

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







