
ममता बनर्जी एकमात्र नेता जो BJP से कर सकती हैं मुकाबला: कांग्रेस छोड़ने के बाद बोले फलेरियो
AajTak
कांग्रेस छोड़ने के तुरंत बाद गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता लुइजिन्हो फलेरियो ने कहा कि ममता बनर्जी देश की एकमात्र नेता हैं जो केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार को चुनौती देने की क्षमता रखती हैं.
कांग्रेस छोड़ने के तुरंत बाद गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता लुइजिन्हो फलेरियो ने कहा कि ममता बनर्जी देश की एकमात्र नेता हैं जो केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार को चुनौती देने की क्षमता रखती हैं. उनकी यह टिप्पणी तब आई है, जब उनके तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









