
ममता के दांव से राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी खेमे में फूट? कांग्रेस से अलग राह पर
AajTak
राष्ट्रपति चुनाव के ऐलान के साथ सत्तापक्ष और विपक्ष की गोलबंदी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने विपक्षी दलों की ओर से साझा उम्मीदवार उतारने का मोर्चा संभाल लिया है तो टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने 15 जून को विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाकर बड़ा सियासी दांव चल दिया है. इस तरह से विपक्षी एकता से पहले ही सियासी शह-मात का खेल शुरू हो गया है.
राष्ट्रपति चुनाव का औपचारिक ऐलान हो चुका है. सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष तक सियासी बिसात बिछाने में जुट गए हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ साझा उम्मीदवार उतारने पर सहमति से पहले ही विपक्षी दल दो खेमों में बंट गया है. राष्ट्रपति चुनाव पर विपक्षी दलों को साथ लाने की पहल कांग्रेस के द्वारा शुरू करने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी भी सक्रिय हो गई हैं और उन्होंने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है.
बता दें कि बीजेपी विरोधी सभी दल एक साथ आ जाते हैं तो 2014 के बाद ये पहला चुनाव होगा, जिसमें विपक्ष बीजेपी को टक्कर देने की स्थिति में होगा. राष्ट्रपति चुनाव के कार्यक्रमों का ऐलान होने के फौरन बाद से ही सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने सियासी गोलबंदी के साथ उम्मीदवार तय करने की मशक्कत शुरू कर दी है. ऐसे में विपक्षी दल साझा उम्मीदवार को लेकर मंथन कर रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है.
ममता बनर्जी ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक
ममता बनर्जी ने 15 जून को राष्ट्रपति चुनाव के मामले को लेकर 22 विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाकर कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है. ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों की बैठक दिल्ली में बुलाई है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी सहित तमाम दलों के नेताओं को निमंत्रण भेजा है. इसके अलावा टीएमसी सुप्रीमो ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल, केरल के सीएम और वाम नेता पिनराई विजयन, ओडिशा के सीएम और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक और केसीआर समेट 22 नेताओं को बुलाया है.
सोनिया गांधी ने खुद ममता बनर्जी, शरद पवार, एमके स्टालिन, उद्धव ठाकरे, हेमंत सोरेन से लेकर विपक्षी दल के कई प्रमुख नेताओं को फोन कर राष्ट्रपति पद के लिए साझा उम्मीदवार की पहल शुरू कर दी थी. वहीं, खराब सेहत के चलते सोनिया ने राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को विपक्षी नेताओं से चर्चा की जिम्मेदारी सौंप रखी है. इस दिशा में खड़गे ने भी विपक्षी नेताओं से वार्ता की पहल शुरू कर दी, लेकिन इसी बीच ममता बनर्जी ने अचानक विपक्षी मुख्यमंत्रियों समेत 22 नेताओं को पत्र लिखकर बैठक बुलाने का ऐलान कर दिया.
टीएमसी के इस दांव को राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी सियासत को मजबूत करने की दिशा में देखा जा रहा है. ऐसे में कांग्रेस जाहिर तौर पर विपक्षी राजनीति की डोर ममता बनर्जी के हाथों में देने के लिए तैयार नहीं. इसीलिए उनकी बैठक में उसके सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री खुद शरीक न हों इस कोशिश में जुट गई है. ऐसे में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से लेकर तमिलनाडु के सीएम स्टालिन और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने 15 जून की ममता की बैठक में शामिल होने के लिए अभी तक संकेत नहीं दिए हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






