
मन की बात में PM मोदी की अपील, 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम, सोशल मीडिया की प्रोफाइल फोटो में लगा सकते हैं तिरंगा
AajTak
पीएम मोदी ने 'मन की बात' के 91वें एपिसोड में कहा कि आने वाले 25 साल प्रत्येक देशवासी के लिए अमृतकाल की तरह हैं. इस दौरान सभी देशवासियों के अपने कर्तव्यपथ का पालन करना है, जो जिम्मेदारी उन्हें क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देकर गए हैं. इसके साथ ही पीएम ने हर घर तिरंगा अभियान के बारे में भी जानकारी दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान शहीद ऊधमसिंह समेत कई शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. हमारे क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमें जिम्मेदारी देकर गए हैं, हमें उन जिम्मेदारियों को निभाकर अपने कर्तव्यपथ का पालन करना है. इसके साथ ही देश में हो रहे कई कार्यक्रमों का यही संदेश है कि सभी लोग अपने कर्तव्यों का सही तरीके से पालन करें.
पीएम मोदी ने 'मन की बात' के 91वें एपिसोड में कहा कि आने वाले 25 साल प्रत्येक देशवासी के लिए अमृतकाल की तरह हैं. इस दौरान पीएम ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई अभी भी जारी है. इस लड़ाई में भारतीय पारंपरिक पद्धतियां ने बड़ा योगदान भी दिया है.
'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में मेघालय में एक कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसमें वहां के स्थानीय क्रांतिकारी, जिन्होंने वहां की संस्कृति पर हमला करने की साजिश का विरोध करते हुए सुंदर प्रस्तुतियां दी गई. मेघालय की महान संस्कृति को खूबसूरती से दर्शाया गया. इसी तरह कर्नाटक में अमृता भारती कन्नाडार्थी नाम का अभियान चलाया गया. इसमें कर्नाटक के सेनानियों को याद करने साथ-साथ कई चीजों को सामने लाया गया.
आजादी की लड़ाई में रेलवे का योगदान
पीएम ने इस दौरान आजादी की लड़ाई में रेलवे के योगदान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जुलाई के महीने में रेलवे की पहल 'आजादी की रेलगाड़ी और रेलवे स्टेशन' की शुरूआत हुई. देश के अनेक रेलवे स्टेशन हैं जो इतिहास के जुड़े हैं. उन्होंने बताया कि झारखंड के गोमो जंक्शन को नेताजी सुभाषचंद्र बोस जंक्शन के नाम से जाना जाता है क्योंकि कालका मेल में सवार होकर वह ब्रिटिश अफसरों को चकमा देकर भाग गए थे.
इसी तरह काकोरी स्टेशन के नाम की भी चर्चा की. उन्होंने बताया कि किस तरह क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाकुल्लाह खान काकोरी रेलवे स्टेशन से जुड़े हुए थे. उन्होंने बताया कि देशभर के 24 राज्यों के 75 रेलवे स्टेशनों की पहचान की गई. इन्हें सजाया जा रहा है. आपको भी ऐतिहासिक स्टेशन पर जाना चाहिए. यहां जाकर इतिहास के बारे में विस्तार से पता चलेगा. पीएम ने स्कूल के बच्चों से आग्रह किया कि वो स्टेशन पर जरूर जाएं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









