
मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED के सामने आज भी पेश नहीं होंगे अनिल देशमुख, बोले- बीमार हूं
AajTak
ईडी ने अनिल देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए दूसरी बार तलब किया है. देशमुख ने कहा है कि वह बीमार हैं, इसलिए नहीं आ सकते.
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख आज यानी मंगलवार को फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं होंगे. अनिल देशमुख ने बीमारी का हवाला देकर पेशी से इनकार कर दिया है. हालांकि, अनिल देशमुख के वकील ने कहा कि अगर ईडी उनके द्वारा मांगे गए कागजात सौंप देता है तो देशमुख पेश हो सकते हैं.बता दें कि ईडी ने देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए दूसरी बार तलब किया है. मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










