
मनाली में विंटर कार्निवल के दौरान युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
हिमाचल प्रदेश के मनाली में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है. दरअसल मनु रंगशाला के मंच के पीछे किसी विवाद के बाद आरोपी ने टूटी हुई कांच की बोतल से मृतक की गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. उस दौरान सैकड़ों लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे थे. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
हिमाचल प्रदेश के मनाली में विंटर कार्निवल के दौरान एक 19 साल के युवक की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक की पहचान मनाली के पास ही रहने वाले दक्ष्या के रूप में हुई है.
कांच की बोतल से की गई हत्या
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक हत्या की ये वारदात बुधवार रात मनु रंगशाला के मंच के पीछे हुई, जब सैकड़ों लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे थे. पुलिस के अनुसार, किसी विवाद के बाद आरोपी ने टूटी हुई कांच की बोतल से मृतक की गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने परिवार को सूचना दी और उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
विवाद के बाद हुई हत्या
कुल्लू के एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि आरोपी को गुरुवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि घटना के पीछे के कारणों की जांच जारी है. घटना से मृतक के परिवार और मनाली के स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








