
मनसुख हिरेन मर्डर केस में 2 लोग गिरफ्तार, 30 मार्च तक ATS की कस्टडी में भेजे गए
AajTak
मनसुख हिरेन का शव पिछले दिनों ठाणे की खाड़ी (नाले) के पास पानी में डूबा मिला. शुरुआती जांच में माना गया कि मनसुख ने आत्महत्या की है, लेकिन उनके मुंह से मिले 5 रुमालों के बाद अब ये माना जा रहा है कि संभवतः उनकी हत्या की गई. फिलहाल जांच जारी है.
मनसुख हिरेन हत्या मामले में महाराष्ट्र एटीएस की टीम ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों को आज ही दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 30 मार्च तक एटीएस की कस्टडी में भेज दिया गया. इस बीच कल शनिवार को एटीएस ने कोर्ट से सचिन वाजे की भी कस्टडी की मांग की थी जिस पर कोर्ट ने कहा कि 25 मार्च के बाद उन्हें कस्टडी मिल सकती है. मनसुख हिरेन हत्याकांड में एक बुकी और एक पुलिसकर्मी को मुंबई ATS की टीम ने पकड़ा है. नरेश धरे उम्र 31 साल है और यह एक बुकी है जबकि दूसरा आरोपी विनायक शिंदे है जो मुंबई पुलिस का पूर्व कांस्टेबल है. शिंदे की उम्र 55 साल है. विनायक शिंदे लखन भैया एनकाउंटर केस में दोषी है और विनायक पेरोल पर बाहर है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











