
मनसुख हिरेन मर्डरः कोर्ट से सचिन वाज़े की कस्टडी मांगेगी एटीएस, होनी है पूछताछ
AajTak
जयजीत सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर कोई सबूत नहीं मिला. 8 मार्च को, एटीएस ने वाज़े का बयान दर्ज किया. वाज़े ने अपने बयान में सभी आरोपों से इनकार कर दिया. उसने कहा कि वो मनसुख हिरेन को नहीं जानता और उसने कभी स्कॉर्पियो का इस्तेमाल नहीं किया.
महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख जयजीत सिंह मंगलवार को मीडिया से मुखातिब हुए. दरअसल, 6 मार्च 2021 को मनसुख हिरेन की हत्या का मामला जांच के लिए एटीएस को सौंपा गया था. एटीएस ने इस मामले में सभी दस्तावेजों की छानबीन के साथ ही मनसुख हिरेन की पत्नी विमला हिरेन का बयान भी दर्ज किया है. विमला हिरेन ने अपने बयान में आरोप लगाया कि सचिन वाज़े ने उनके पति की हत्या कर दी होगी. इसी के मुताबिक एटीएस ने 7 मार्च को हत्या, सबूत नष्ट करने और आपराधिक साजिश रचने की एफआईआर दर्ज की. जयजीत सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर कोई सबूत नहीं मिला. 8 मार्च को, एटीएस ने वाज़े का बयान दर्ज किया. वाज़े ने अपने बयान में सभी आरोपों से इनकार कर दिया. उसने कहा कि वो मनसुख हिरेन को नहीं जानता और उसने कभी स्कॉर्पियो का इस्तेमाल नहीं किया. एटीएस सचिन वाज़े के बयान को सबूतों के साथ गिन रही है. इस मामले में उसकी सही भूमिका की जांच की जा रही है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











