
मध्य प्रदेश में NCB का बड़ा एक्शन, नष्ट किया गया 4000 किलोग्राम मादक पदार्थ
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मादक पदार्थ के खतरे के खिलाफ केंद्र की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राष्ट्रव्यापी मादक पदार्थ निपटान कार्यक्रम शुरू करने का निर्देश दिया है. यह जानकारी एनसीबी के सहायक निदेशक रविंदर सिंह बिष्ट ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी.
Drugs Stock Destroyed by NCB: मध्य प्रदेश में कई मामलों में जब्त करीब 4,000 किलोग्राम मादक पदार्थ को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नष्ट कर दिया. नष्ट किए गए नशीले पदार्थ की कीमत करीब 315 करोड़ रुपये है. संबंधित अधिकारियों ने बुधवार को इस मामले में जानकारी दी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मादक पदार्थ के खतरे के खिलाफ केंद्र की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राष्ट्रव्यापी मादक पदार्थ निपटान कार्यक्रम शुरू करने का निर्देश दिया है. यह जानकारी एनसीबी के सहायक निदेशक रविंदर सिंह बिष्ट ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी.
इस अभियान के तहत भोपाल में एनसीबी की क्षेत्रीय इकाई ने मंगलवार को करीब 1,000 किलोग्राम वजन की विभिन्न जब्त मादक पदार्थ नष्ट किए, जिनकी कीमत 270 करोड़ रुपये से अधिक है.
इसके अलावा, एनसीबी की इंदौर क्षेत्रीय इकाई ने 45 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के जब्त किए गए करीब 3,000 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








