
मध्य प्रदेश: दमोह में मकान पर पलटा गिट्टी से भरा ट्रक, 4 लोगों की दर्दनाक मौत
AajTak
ट्रक में भरी गिट्टी मकान के ऊपर गिरी और घर में मौजूद लोग गिट्टी के ढेर के नीचे दब गए. गांव वालों ने करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत करके लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक इस दलित परिवार के तीन बच्चे अपनी जान गंवा चुके थे, जबकि बच्चों के माता-पिता गंभीर हालत में हैं.
मध्य प्रदेश के दमोह से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां गिट्टी से भरा ट्रक सड़क किनारे बने मकान पर गिर गया जिसके चलते मकान में टीवी देख रहे 3 लोगों की मौत हो गई. हादसे में ट्रक में बैठा एक शख्स भी मारा गया. इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है. दमोह जिले के आंजनी टपरिया गांव में भारी वाहन के मकान पर पलट जाने से तीन लोगों की मौत की खबर दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। पीड़ित परिजनों को बज्रपात सहने का संबल प्रदान करें। ।। ॐ शांति ।।

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










