
मध्य प्रदेश चुनाव में नए चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी, 60 विधायकों का टिकट काटेगी BJP, सांसद भी लड़ेंगे विधायकी
AajTak
बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बना ली है. सभी 230 विधानसभा सीटों पर सर्वे का काम पूरा हो चुका है. बीजेपी करीब 60 विधायकों के टिकट काट नए चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी में है.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) रणनीति बनाने में जुटी है. एक तरफ पार्टी पांच जन आशीर्वाद यात्राओं के जरिए मतदाताओं के बीच पहुंचने की तैयारी में है. वहीं दूसरी तरफ चुनाव जीतने के लिए रणनीति को अंतिम रूप देने में भी.
बताया जाता है कि बीजेपी इस बार कई सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में उतारने की तैयारी में है. मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर बीजेपी के चुनावी सर्वेक्षण का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है. बताया जा रहा है कि बीजेपी उन सीटों पर विशेष ध्यान दे रही है जो इस समय पार्टी के कब्जे में हैं.
ऐसी 127 सीटें हैं. इन सीटों पर पार्टी खास सर्वे करा रही है. बीजेपी सूत्रों की मानें तो पार्टी गुजरात का फार्मूला अपना सकती है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी करीब 60 विधायकों का टिकट काट सकती है. ये संख्या करीब 50 फीसदी तक हो सकती है यानी 60 से अधिक विधायकों का टिकट भी कट सकता है.
अगर ऐसा होता है तो पहली बार होगा जब किसी पार्टी ने इतनी बड़ी संख्या में अपने मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हों. सूबे में इतनी बड़ी संख्या में कभी भी मौजूदा विधायकों के टिकट नहीं काटे गए. बताया जाता है कि बीजेपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी से अधिक अपेक्षाकृत युवा और नए चेहरों को मैदान में उतारने की तैयारी में है.
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की चुनावी रणनीति तैयार है. विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी लोकसभा चुनाव में 2019 का पिछला प्रदर्शन दोहराने की रणनीति पर काम कर रही है. बीजेपी ने 2024 में सूबे की सभी 29 में से 29 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है.
सूत्रों की मानें तो बीजेपी लोकसभा चुनाव में भी करीब 12 मौजूदा सांसदों के टिकट काट सकती है. बीजेपी की रणनीति नए और युवा चेहरों को मैदान में उतारने की है. बढ़ती उम्र के कारण भी एक सांसद का टिकट कटने की संभावना है. बीजेपी लोकसभा चुनाव में भी विधानसभा चुनाव वाला फार्मूला ही अपनाएगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











