
मध्य प्रदेश के ये रेलवे स्टेशन हो रहे हाईटेक, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी लग्जरी सुविधाएं
AajTak
पश्चिम मध्य रेलवे (East Central Railway) के जबलपुर रेलवे स्टेशन (Jabalpur) और हबीबगंज रेलवे स्टेशन (Habibganj Railway Station) को नया लुक दिया जा रहा है. स्टेशनों पर पुनर्विकास योजना के तहत एयरपोर्ट स्तर की आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी.
मध्य प्रदेश में रेलवे यात्रियों को अब जल्द ही रेलवे प्लेटफार्म पर एयरपोर्ट का एहसास होगा. दरअसल, रेलवे बोर्ड ने पश्चिमी मध्य रेलवे (West Central Railway) के स्टेशनों को भी एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया है. स्टेशनों पर पुनर्विकास योजना (Redevelopment Scheme) के तहत एयरपोर्ट स्तर की आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी. इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेलवे स्टेशन (Jabalpur) और हबीबगंज रेलवे स्टेशन (Habibganj Railway Station) को नया लुक दिया जा रहा है.
जबलपुर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रांसलूसेंट स्ट्रेच फैब्रिक फाल्स सीलिंग है. जो प्लेटफार्म नंबर 1 के कॉनकोर्स एरिया में लगाई गई है. इसके ऊपर एलईडी लाइट्स लगाई गई हैं. जिसकी सुंदरता आंखों को वास्तविक आसमान जैसा महसूस कराती है. मध्य प्रदेश में इस प्रकार का यह पहला प्रयोग है. इसी तरह का सौंदर्यकरण पूरे रेलवे स्टेशन का किया जा रहा है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










