
'मध्यस्थता से सुलझाएं विवाद', वरदराज पेरुमल पूजा विवाद में सुप्रीम आदेश, संजय कौल मध्यस्थ नियुक्त
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने कांचीपुरम के वरदराज पेरुमल मंदिर में पूजा पद्धति विवाद पर मध्यस्थता के आदेश दिए हैं. थेंगलाई और वडगलाई संप्रदाय अनुष्ठानों की पद्धति को लेकर आमने-सामने हैं. कोर्ट ने जस्टिस एसके कौल को मध्यस्थ नियुक्त किया है.
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में स्थित प्राचीन वरदराज पेरुमल मंदिर की सेवा और पूजा पद्धति को लेकर विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता कराने का आदेश दिया है. सर्वोच्च न्यायालय ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस संजय किशन कौल की अगुवाई में मध्यस्थता का आदेश दिया है. इस मंदिर की सेवा-पूजा को लेकर दो संप्रदायों के बीच विवाद चल रहा है.
थेंगलाई संप्रदाय और वडगलाई संप्रदाय के बीच विवाद इस बात को लेकर चल रहा है कि मंदिर में प्रतिदिन की सेवा पूजा और पर्व त्योहारों पर किए जाने वाले अनुष्ठान रामानुज सम्प्रदाय के मत से हों या रामानंदाचार्य के अनुसार. इस मुद्दे पर मद्रास हाईकोर्ट का फैसला भी आया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. अब सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता का आदेश दिया है.
सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉय माल्य बागची की पीठ ने दोनों पक्षों से कहा कि वो मध्यस्थता से इसका हल क्यों नहीं निकालते? देवता के सामने आप दोनों पूजा कर रहे हैं. विवाद का विषय दो भाषाओं में की जाने वाली प्रार्थना है. कितनी खूबसूरत और विशद विरासत इस देश के पास है. तमिलनाडु में इतनी समृद्ध विरासत है. ये भारतीय संस्कृति की उत्कृष्टता का प्रदर्शन है.
सीजेआई की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि अगर आप इष्टदेव की दो बार पूजा अर्चना करते हैं तो इष्टदेव अधिक ही प्रसन्न होंगे. अगर कोई अलग भाषा में एक अलग मंत्र करना चाहता है, तो क्या समस्या है? वकील गुरु कृष्ण कुमार ने कहा कि भाषा तो एक ही है. बस शब्द और उच्चारण विधि अलग है. सीजेआई ने पूछा कि क्या आप दोनों पक्षकार रामानुज आचार्य के अनुयायी हैं?
इस पर सी आर्यमा सुंदरम में कहा कि इस मंदिर की रस्में 700 से अधिक वर्षों से चली आ रही हैं. अब वे अनुष्ठानों की पद्धति बदलना चाहते हैं. इस मामले में कोर्ट के 1915 में आए निर्णय में कहा गया था कि थेंगलाई संप्रदाय की पद्धति ही जारी रहेगी. सीजेआई ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज को मध्यस्थ बनाने का सुझाव देते हुए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजय किशन कौल को मध्यस्थ नियुक्त किया.
वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दोनों संप्रदायों के बीच विवाद और हाथापाई भी हुई थी. कोर्ट ने आदेश दिया कि दोनों संप्रदाय- थेंगलाई और वडाकलाई श्री रामानुजाचार्य के अनुयायी हैं और वरदराज पेरुमल मंदिर कांचीपुरम के साथ ही तमिलनाडु के वैष्णव मंदिरों में प्रार्थना करने की विधि और तरीके के बारे में इस विवाद में पक्षकार हैं. प्रारंभिक सुनवाई के दौरान हमने वकीलों से मध्यस्थता की संभावना तलाशने को कहा है ताकि दिन-प्रतिदिन के अनुष्ठानों को सौहार्दपूर्ण तरीके से किया जा सके.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









