
मथुरा: बांके बिहारी मंदिर के पास बैटरी फटने से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग
AajTak
वृंदावन थाना क्षेत्र के अटखम्भा बाजार में कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई. जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि बैटरी फटने के कारण दुकान में आग लग गई थी.
यूपी के मथुरा में कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. घटना वृंदावन कोतवाली इलाके में बांके बिहारी मंदिर के पास अटखम्भा बाजार की है. आग लगने से चारों ओर हड़कंप मच गया. तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई. मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
बताया जा रहा है कि यह दुकान राधावल्लभ मंदिर के गोस्वामी की है. दरअसल, दुकान के अंदर रखी बैटरी फटने से आग लगी है. इससे पहले जौनपुर के शाहगंज नगर में एक कपड़ों की दुकान में आग लग गई थी. घटना में 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ. शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया.
बताते चलें कि चार साल पहले भी इसी व्यापारी की दुकान में भीषण आग लगी थी. आजमगढ़ जनपद के पवई थानान्तर्गत कोहडा गांव निवासी शकील अहमद और उनके भाई की गुप्ता गली में सलमा क्लाथ स्टोर नाम से दुकान है. 7 अप्रैल को दोनों भाई दुकान बंद कर घर चले गए. देर रात करीब सवा 12 बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकालता देख इसकी जानकारी मालिकों को दी और दमकल विभाग को भी फोन कर दिया. देखते ही देखते आग ने काफी भीषण रूप धारण कर लिया और आग पूरी दुकान में फैल गई. सूचना पाकर डेढ़ घंटे के बाद जिला मुख्यालय से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










