
मथुरा-इस्कॉन से बदरीनाथ तक... देखिए 5 प्रसिद्ध मंदिरों में कैसे हो रही जन्माष्टमी पर पूजा, Video
AajTak
Janmashtami 2023: मथुरा-वृंदावन से लेकर देश के विभिन्न राज्यों में सुबह से मंदिरों में हरे रामा-हरे कृष्णा के जयकारे गूंज रहे हैं. इस बार जन्माष्टमी दो दिन मनाई जा रही है. जिन लोगों ने 6 सितंबर को जन्माष्टमी नहीं मनाई, वे आज यह त्योहार मना रहे है. सुबह से ही देश भर के मंदिरों में जन्माष्टमी मनाने के लिए भक्तों की भीड़ नजर आ रही है.
Janmashtami 2023: मथुरा-वृंदावन से लेकर देश के विभिन्न राज्यों में सुबह से मंदिरों में हरे रामा-हरे कृष्णा के जयकारे गूंज रहे हैं. श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. श्री हरि के अवतारों में यही संपूर्ण अवतार माने जाते हैं. इस बार जन्माष्टमी दो दिन मनाई जा रही है. जिन लोगों ने 6 सितंबर को जन्माष्टमी नहीं मनाई, वे आज यह त्योहार मना रहे हैं. सुबह से ही देश भर के मंदिरों में जन्माष्टमी मनाने के लिए भक्तों की भीड़ नजर आ रही है.
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथूरा में सुबह-सुबह मंगला आरती की गई. इस दौरान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ नजर आई. आरती के वक्त मंदिर में घंटी और शंख बजाए गए. मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी को पीले वस्त्रों और फूलों की माला से बड़ी सुंदर तरह से सजाया गया है.
पश्चिम बंगाल के इस्कॉन मंदिर में सुबह से ही भक्त भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा करने पहुंच रहे हैं. कई लोग जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान के सामने नृत्य कर रहे है तो कोई थाल-मंजीरा और शंख बजा रहा है.
उत्तराखंड के बदरीनाथ में भी मंदिर के बाहर भक्तों की भारी भीड़ नजर आ रही है. जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को पूरी तरह से सजाया गया है. मंदिर के बाहर एलईडी लाइट से पूरे मंदिर को रोशन किया गया है. दर्शन के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










