Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
मणिपुर: JDU छोड़ने वाले 5 विधायकों ने नड्डा की मौजूदगी में ली BJP की सदस्य

मणिपुर: JDU छोड़ने वाले 5 विधायकों ने नड्डा की मौजूदगी में ली BJP की सदस्य

AajTak
Sunday, September 04, 2022 09:44:20 AM UTC

मणिपुर में जनता दल यूनाइटेड का साथ वाले विधायकों ने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के ऑफिस में बीजेपी की सदस्यता ले ली. इस दौरा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. बता दें कि एक दिन पहले ही इन विधायकों ने जदयू छोड़ी थी. तब पार्टी प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा था कि यह गठबंधन सहयोगियों की पीठ में छुरा घोंपने का भाजपा का चरित्र है.

मणिपुर में जनता दल यूनाइटेड छोड़ने वाले 5 विधायकों ने आज (4 सितंबर) बीजेपी चीफ जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली. बता दें कि एक दिन पहले ही इन विधायकों ने जेडीयू का साथ छोड़ा था.

जेडीयू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर मणिपुर में पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया था. जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा था कि यह गठबंधन सहयोगियों की पीठ में छुरा घोंपने का भाजपा का चरित्र है.

उन्होंने आगे कहा था कि पहले उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में हमारे 7 विधायकों को और अब मणिपुर में 5 विधायकों का दलबदल किया. हमने इन राज्यों में अपने दम पर चुनाव जीता था. यह भाजपा का नया चरित्र है, जो नहीं चाहता कि अन्य छोटी पार्टियां बढ़ें. देश के लोग सब कुछ देख रहे हैं और जनता दल यूनाइटेड 2024 में बीजेपी को खत्म कर देगी.

बता दें कि जनता दल यूनाइटेड के 6 में से 5 विधायकों ने पटना में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से ठीक एक दिन पहले भाजपा का दामन थाम लिया था. जदयू के जो विधायक भाजपा में शामिल हुए, उनमें खुमुक्कम सिंह, नगुरसंगलूर सनाटे, अचब उद्दीन, थंगजाम अरुण कुमार और एलएम खौटे शामिल हैं. वहीं, मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष ने जनता दल यूनाइटेड के विधायकों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया.

वहीं जनता दल यूनाइटेड नेशनल के अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि मणिपुर के मामले में भाजपा की अनैतिक हरकत एक बार फिर देश के सामने है. उन्होंने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवारों ने भाजपा को हराकर जीत हासिल की थी, इसलिए सुशील मोदी को जनता दल यूनाइटेड मुक्त अरुणाचल प्रदेश या मणिपुर का सपना नहीं देखना चाहिए था.

ललन सिंह ने सवाल किया था कि अरुणाचल प्रदेश में क्या हुआ? ललन सिंह ने कहा था कि सुशील मोदी को बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को JDU को खत्म करने के सपने दिखाना जारी रखना चाहिए. क्योंकि इसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी दिया जा सकता है. ललन सिंह ने कहा कि 2024 में देश 'जुमलेबाज मुक्त' हो जाएगा.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
आधी रात को जारी हुई बंगाल की पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, 29 लाख वोटरों पर आया ECI का फैसला

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से जुड़े लंबित मामलों पर कार्रवाई के बाद नई जानकारी सार्वजनिक की गई है. कई प्रविष्टियों पर निर्णय हो चुका है, जबकि शेष मामलों की प्रक्रिया जारी है. तकनीकी समस्याओं की शिकायतें भी सामने आई हैं और चुनाव से पहले प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी गई है.

मिडिल ईस्ट जंग के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बातचीत, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक बाजार पर चर्चा

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर कूटनीतिक संपर्क तेज हो गए हैं और कई देश स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. सैन्य कार्रवाई टालने की घोषणा और बातचीत को लेकर विरोधाभासी दावों ने अनिश्चितता बढ़ा दी है. ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक बाजारों पर असर को लेकर चिंता गहराती जा रही है.

23 दिनों से युद्ध में कैसे डटा है ईरान? देखें वारदात

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

काम पहले मंजूरी बाद में, 342% ज्यादा खर्च... केजरीवाल के 'सरकारी बंगले' पर CAG की रिपोर्ट

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान आधिकारिक सीएम आवास के रेनोवेशन को लेकर कैग रिपोर्ट ने कई अनियमितताएं सामने आई हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बंगले के रेनोवेशन पर अनुमानित लागत से 342% अधिक खर्च हुआ.

पेरू बॉर्डर के पास कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश, 110 सैनिक थे सवार

कोलंबिया का एक सैन्य विमान हादसे का शिकार हो गया है. जानकारी के अनुसार विमान में 110 सैनिक सवार थे.

ईरान युद्ध पर ट्रंप का सीजफायर वाला संकेत, देखें दस्तक

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

पंचर की दुकान खोली, फिर पाकिस्तान के लिए जासूसी, 1 फोटो भेजने के मिलते थे 6 हजार

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

गुजरात: महिला के 3 हजार प्राइवेट वीडियो बनाए, एकतरफा प्यार में डॉक्टर गिरफ्तार

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

36 घंटे में अपने ही अल्टीमेटम से क्यों पलटे डोनाल्ड ट्रंप? देखें खबरदार

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

Exclusive: उत्तर बंगाल का किला कैसे फतह करेगी BJP, चुनाव में नई 'रणनीति' तैयार

Bengal Assembly Elections: चुनावी सरगर्मी के बीच उत्तर बंगाल एक बार फिर राजनीतिक रणभूमि बनता दिख रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने इस क्षेत्र में जीत के लिए जोर-शोर से लगी हुई है. इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश के कई बड़े नेता ठोस रणनीति बनाकर काम कर रहे हैं.

CAPF बिल से किसे फायदा और किसका नुकसान? जानें संसद में क्यों नहीं हो सका पेश

राज्यसभा में आज केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक (CAPF Bill) को लेकर भारी हंगामा हुआ. सरकार इस बिल को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार थी और यह सदन की कार्यसूची में भी शामिल था, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण सरकार को इसे पेश करने का निर्णय फिलहाल टालना पड़ा.

कैमरा, एक्शन और टूरिज्म: फिल्म शूटिंग का नया हब बनी दिल्ली, टूटा विदेशी पर्यटकों का रिकॉर्ड!

राष्ट्रीय राजधानी में पर्यटन और फिल्म शूटिंग की संख्या में तेजी देखी गई है. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, साल 2024 में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 32,24,675 विदेशी पर्यटक पहुंचे, जो देश में सबसे ज्यादा है. इसके साथ फिल्म शूटिंग के लिए आवेदन भी बड़ी संख्या में आए हैं.

ग्राउंड रिपोर्ट: सोशल मीडिया की अफवाह ने मचा दिया हंगामा! पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी-लंबी लाइनें... ऑफिस-घर छोड़ लोग दौड़े Petrol-Diesel भरवाने

Ground Report: गुजरात में पेट्रोल की कमी की अफवाहों के बाद पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं. लोग घंटों लाइन में खड़े रहे और सरकार की सफाई के बावजूद पेट्रोल-डीजल भरवाते रहे.

दिल्ली में 18 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना कृष्णा मंदिर के पास हुई. पुलिस ने बताया कि जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक घायल को उसके परिवार वाले जग प्रवेश चंद्र (JPC) अस्पताल ले जा चुके थे.

अब E30 पेट्रोल की तैयारी! AIDA ने सरकार से की एथेनॉल ब्लेंडिंग बढाने की मांग

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

मंगलवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में खुले. वहीं, वेस्ट एशिया के हालात को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने मार्को रुबियो से फोन पर चर्चा की.

शंकराचार्य ने बनाई 'चतुरंगिणी सेना', रोको-टोको और ठोको का दिया नारा; फरसा लेकर तैनात रहेंगे सदस्य

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

दिल्ली: बुजुर्ग से 22 लाख की ठगी करने वाले 11 ठग गिरफ्तार, कंबोडिया से जुड़े हैं तार

दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है और 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ठगों के तार कंबोडिया से जुड़े हुए हैं. ठगों ने सोशल मीडिया पर एक लुभावना विज्ञापन दिखाकर बुजुर्ग को ठगी का शिकार बनाया था.

ईरान पर टला US का हमला, कच्चे तेल के गिरे दाम, देखें नॉनस्टॉप100

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

अमेरिका की ईरान से बातचीत वाले ट्रंप के दावे में कितना दम है? देखें बुलेटिन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान जंग को लेकर बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ अमेरिका की बेहद मजबूत बातचीत हुई और लगभग सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. ट्रंप ने बताया कि विटकॉफ और कुशनर की बातचीत हो रही है और ऐसे ही बात चलती रहीं तो युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा.

ट्रंप का ऐलान- 5 दिन No Attack, फिर भी हमलों से दहला ईरान, शेयर बाजार में क्या होने वाला है?

Donald Trump ने ईरान की एनर्जी साइट्स पर 5 दिन अटैक न करने का ऐलान किया है, लेकिन इसके बावजूद ईरानी गैस ग्रिड और पावर स्टेशन पर जोरदार हमलों की खबर है. इससे अचानक रॉकेट बना गिफ्ट निफ्टी करीब 350 अंक फिसलकर कारोबार कर रहा है.

लॉटरी से तय होंगी सीटें! महिला आरक्षण लागू करने के लिए सरकार का नया फॉर्मूला

केंद्र सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए नई जनगणना और परिसीमन की शर्त हटाने पर विचार कर रही है. इसके तहत महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी. विपक्षी दलों के साथ बातचीत जारी है और संशोधन विधेयक संसद में जल्द पेश किया जाएगा.

Delhi Weather: दिन सुहावने और रातें ठंडी... दिल्ली में मार्च में नहीं पड़ेगी भीषण गर्मी, जानें आज का मौसम

दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंडक का संतुलन दिल्ली वालों को इन दिनों सुकून दे रहा है. बीच-बीच में होने वाली हल्की बारिश और बादल गर्मी पर ब्रेक लगा रहे हैं. फिलहाल राजधानी में भीषण गर्मी की शुरुआत टलती दिख रही है.

चीन, जापान से लेकर US तक कोहराम... युद्ध से भारतीय निवेशकों के 50 लाख करोड़ रुपये डूबे!

War Impact on Stock Market: जंग की वजह से अमेरिकी शेयर बाजार में 1 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा हो गया है. चीन को इससे भी बड़ा नुकसान हुआ है. जबकि भारतीय बाजार में सोमवार को कोहराम मच गया है, निफ्टी गिरकर 22500 अंक तक पहुंच गया.

5 लाख लगाओ, 3 करोड़ पाओ... ऐसे धोखाधड़ी के जाल में फंसे हजारों लोग, IT प्रोफेशनल भी शामिल

हैदराबाद में मल्टी-लेवल मार्केटिंग धोखाधड़ी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है. हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में 32 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 11 महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस लंबे समय से इस मामले की जांच कर रही है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us