
मणिपुर: 'ये मुद्दे कांग्रेस की देन', विपक्ष के आरोपों पर CM बीरेन सिंह ने याद दिलाया नरसिम्हा राव का कार्यकाल
AajTak
सीएम बीरेन ने कहा, 'हम वर्तमान संघर्ष का ठोस समाधान चाहते हैं. यह महज एक राजनीतिक मुद्दा नहीं है. यह कांग्रेस द्वारा पैदा की गई एक पुरानी समस्या है. वे ही हैं जिन्होंने इन मुद्दों को जन्म दिया और अब वे हमें दोषी ठहरा रहे हैं. भगवान ही नहीं, यहां तक कि लोग भी उन्हें माफ नहीं करेंगे.'
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मौजूदा संकट को लेकर कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार की आलोचना पर सवाल उठाया है. उन्होंने पूछा, 'क्या प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने 1992-97 में नागा और कुकी के बीच जातीय संघर्ष के दौरान मणिपुर का दौरा किया था? क्या प्रधानमंत्री 1993-97 में पैते और कुकी के बीच जातीय संघर्ष के दौरान यहां आए थे, जिसमें 300 से अधिक निर्दोष लोगों की जान चली गई थी. तो वे राजनीति क्यों कर रहे हैं.'
मुख्यमंत्री सचिवालय में गुरुवार को मीडिया ब्रीफिंग में उन्होंने विपक्ष की ईमानदारी पर सवाल उठाया और उन पर मणिपुर के हितों को प्राथमिकता देने में विफल रहने का आरोप लगाया. सीएम बीरेन ने कहा, 'हम वर्तमान संघर्ष का ठोस समाधान चाहते हैं. यह महज एक राजनीतिक मुद्दा नहीं है. यह कांग्रेस द्वारा पैदा की गई एक पुरानी समस्या है. वे ही हैं जिन्होंने इन मुद्दों को जन्म दिया और अब वे हमें दोषी ठहरा रहे हैं. भगवान ही नहीं, यहां तक कि लोग भी उन्हें माफ नहीं करेंगे.'
'किरेन रिजिजू की टिप्पणी को निजी राय'
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की टिप्पणियों पर मुख्यमंत्री एन बीरेन ने कहा कि राज्य की स्थिति की जटिलताओं से हर कोई पूरी तरह वाकिफ नहीं है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस मुद्दे से करीबी से जुड़े लोग, जैसे कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जमीनी हकीकत को समझते हैं.
सीएम बीरेन ने रिजिजू की टिप्पणी को निजी राय और जनरल ऑब्जर्वेशन बताया. बता दें कि पिछले गुरुवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि मणिपुर में समस्या भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ विद्रोह नहीं है, बल्कि दो प्रमुख समूहों- मैतेई और कुकी के बीच जातीय संघर्ष है.
'सोशल मीडिया पर बर्दाश्त नहीं हेटस्पीच'

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








