
मणिपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जॉइंट ऑपरेशन में बरामद किया हथियारों का जखीरा
AajTak
सभी बरामद हथियार और युद्ध सामग्री मणिपुर पुलिस को सौंप दी गई है. ये सफल ऑपरेशन मणिपुर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय सेना, असम राइफल्स और स्थानीय पुलिस के प्रयासों को दिखाते हैं. स्थानीय अधिकारियों और जनता ने सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की है.
मणिपुर में एक संयुक्त ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. भारतीय सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और मणिपुर में तैनात अन्य सुरक्षा बलों के जवानों ने 4 से 6 अक्टूबर 2024 के बीच चुराचांदपुर, काकचिंग और थौबल जिलों में 18 हथियार, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री के भंडार को सफलतापूर्वक बरामद किया है.
चुराचांदपुर जिले में, 4 अक्टूबर को, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने संगाईकोट संवेदनशील क्षेत्र के खेंगमोल में एक संयुक्त अभियान चलाया और एक 9 मिमी पिस्तौल, पांच सिंगल बैरल राइफल और पांच हैवी मोर्टार बरामद किए.
खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया ऑपरेशन
इसी तरह काकचिंग जिले में विद्रोही गतिविधि को लेकर विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने 5 अक्टूबर को तुरुल्ममई क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया और तीन कार्बाइन मशीन गन, एक 9 मिमी पिस्तौल, हथगोले और दो सिंगल बैरल राइफलें बरामद कीं.
6 अक्टूबर 2024 को, काकचिंग जिले के सिंगटॉम गांव में खुफिया जानकारी के आधार पर एक ऑपरेशन के परिणामस्वरूप एक स्टेन मशीन कार्बाइन, एक 9 मिमी देसी पिस्तौल, हथगोले, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री को बरामद किया गया.
भारी मात्रा में हथियार बरामद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











