
मणिपुर में सड़कों पर गाड़ियां तो चलीं... लेकिन लोग रहे गायब, कई जगहों पर कुकी समुदाय ने रास्ते किए ब्लॉक
AajTak
सुरक्षाबलों की निगरानी में फ्री मूवमेंट के पहले दिन सड़कों पर कर्मशियल वाहन, सरकारी बसें और तेल-गैस के टैंकर तो दिखे, लेकिन मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के प्रभाव वाले क्षेत्रों में आने-जाने से परहेज किया.
मणिपुर में करीब 2 साल बाद शनिवार को कुकी और मैतेई बहुल इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फ्री ट्रैफिक मूवमेंट शुरू हुई. हालांकि, इंफाल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, विष्णुपुर और सेनापति को जोड़ने वाली सड़कों पर फ्री ट्रैफिक मूवमेंट के तहत कमर्शियल वाहनों, राज्य परिवहन निगम की बसों और गैस और तेल के टैंकरों की आवाजाही शुरू की गई.
इंफाल से चुराचांदपुर वाले रास्ते में किसी भी तरीके की दिक्कत नहीं आई पर कांगपोकपी के रास्ते को कुकी समुदाय के लोगों ने बाधित किया. उनका कहना था कि वे अपने इलाकों में मैतेई लोगों को नहीं आने देंगे. उन्होंने जगह-जगह पर पत्थर लगाकर रास्ते को बाधित किया. सुरक्षाबलों के काफिले को भी कुछ जगहों पर रोका गया. कुछ जगहों पर भीड़ हिंसक हुई, जिसे काबू करने के लिए सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले दागे.
सुरक्षाबलों की निगरानी में खोला गया ट्रैफिक
इंफाल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, विष्णुपुर और सेनापति इलाकों में जा रही सरकारी बसों को CRPF और स्थानीय पुलिस की सुरक्षा में चलाया जा रहा है. इसके अलावा रेड जोन वाले इलाकों में जगह-जगह सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. हालांकि, चुराचांदपुर में अभी बफर जोन बरकरार रखा गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 8 मार्च से मणिपुर में प्रमुख मार्गों फ्री ट्रैफिक मूवमेंट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था. उन्होंने सड़कें ब्लॉक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे.
यह भी पढ़ें: मणिपुर में फ्री मूवमेंट का पहला दिन, कुकी बहुल इलाके में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों में झड़प
सुरक्षाबलों की निगरानी में फ्री मूवमेंट के पहले दिन सड़कों पर कर्मशियल वाहन, सरकारी बसें और तेल-गैस के टैंकर तो दिखे, लेकिन मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के प्रभाव वाले क्षेत्रों में आने-जाने से परहेज किया. इस बारे में पूछे जाने पर सीआरपीएफ के डीआईजी संजय कुमार ने आजतक से बातचीत में कहा, 'काफी दिनों से आवागमन बंद है. इससे पब्लिक को काफी असुविधा हुई है. भारत सरकार की ओर से जो आदेश प्राप्त हुआ है, उसके मुताबिक सीआरपीएफ को इंफाल से चुराचांदपुर और चुराचांदपुर से इंफाल के बीच फ्री मूवमेंट सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. हमें उम्मीद है कि हमारी व्यवस्था से लोगों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आना जाना सुनिश्चित करेंगे.'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










