
मणिपुर में शांति बहाली के लिए CM बीरेन सिंह की पहल, नागा समुदाय के धार्मिक नेताओं से की ये अपील
AajTak
मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने राज्य के संकट समाधान में नागा समुदाय के नेताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. सेनापति जिले के मराम में 42वें एमकेएस महासम्मेलन में उन्होंने सांप्रदायिक शांति और एकजुटता की जरूरतों पर जोर दिया. बीरेन सिंह ने सभी समस्याओं के संवैधानिक समाधान की बात कही और अपील की कि समुदाय आपसी सहयोग से शांति स्थापित करें.
मणिपुर में हाल के समय में अस्थिरता और संकट के लगातार बढ़ते हुए हालातों को देखते हुए, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने नागा समुदाय के नेताओं को शांति स्थापित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाने की अपील की है. सेनापति जिले के मराम क्षेत्र में आयोजित 42वें मरालुई करलीमई स्विजोइकंग (एमकेएस) महासम्मेलन में बोलते हुए, मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि वर्तमान समस्याओं के समाधान और शांति की बहाली के लिए एक तीसरे पक्ष की जरूरत है. उन्होंने कहा, "चर्च और सामुदायिक नेताओं को अब जिम्मेदारी लेनी होगी, ताकि राज्य में शांति स्थापित की जा सके."
बीरेन सिंह ने आगे कहा कि मणिपुर सरकार संविधान और नियमों के तहत समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, "जो कुछ भी हुआ है, वह पुरानी बातें हैं. अब समय है कि हम पिछली गलतियों को भूलकर शांति की राह पर लौटें. राज्य के सभी निवासियों की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों की जरूरत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सरकार की ओर से शांति कायम के लिए हर आवश्यक कदम उठाने को तैयार हैं और उन्हें समुदाय के समर्थन की दरकार है.
यह भी पढ़ें: मणिपुर: भीड़ ने SP ऑफिस पर फेंके पत्थर और पेट्रोल बम, कांगपोकपी के एसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल
मुख्यमंत्री ने 90 के दशक के विवाद का दिया उदाहरण
मुख्यमंत्री ने 90 के दशक के कुकी और नागा संघर्षों का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी समाधान निकालने की कोशिश की गई थी, और अब एक बार फिर से वह नागा नेताओं और समुदाय के समर्थन की अपेक्षा रखते हैं. बीरेन सिंह ने समुदाय से अनुरोध किया कि शांति की कोशिशों पर कुछ नतीजे पर पहुंचा जा सके.
यह भी पढ़ें: 'टेररिस्ट्स से सॉरी क्यों कहूंगा...मैंने हिंसा पीड़ित निर्दोष लोगों से माफी मांगी...', बोले मणिपुर CM बीरेन सिंह

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










