
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, ड्रोन अटैक और फायरिंग के बाद तनाव, एक महिला की मौत
AajTak
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के कूकी-जो समुदाय के अलग प्रशासन की मांग को खारिज करने के बयान के बाद इम्फाल के बाहरी इलाके में हिंसा भड़क उठी. रविवार को एक महिला की मौत हो गई और कथित उग्रवादियों की गोलीबारी में कई घायल हो गए, जिसमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह द्वारा कुकी-जो समुदाय के लिए अलग प्रशासन की मांग को खारिज करने के बाद एक बार फिर यहां हिंसा शुरू हो गई है. इम्फाल के बाहरी इलाके में ताजा हिंसा भड़क उठी है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. इस हमले के बाद सुरक्षा बलों की टीम अलर्ट पर है.
बताया जा रहा है कि हिंसा की ताजा घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. गोलीबारी की शुरुआत रविवार दोपहर 2:35 बजे कांगपोकपी के नखुजंग गांव से कडंगबंद के पास हुई.
यह भी पढ़ें: 'मणिपुर में बढ़ती जा रही है अवैध अप्रवासियों की संख्या, हमें अपने लोगों को बचाने की जरूरत', बोले CM बीरेन सिंह
ड्रोन से बम गिराने का दावा
पुलिस ने ताजा हिंसा पर चुप्पी साध ली है, और कडंगबंद इलाके के लोगों का दावा है कि एक ड्रोन से एक घर पर "बम" गिराया गया है. स्थानीय लोगों ने ड्रोन द्वारा बम गिराने के कथित वीडियो भी साझा किए, जिसमें लोग अपनी जान बचाने के लिए दौड़ रहे हैं. हालांकि, वीडियो का सत्यापन नहीं किया गया है.
हमले में महिला की मौत, बेटी घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











