
मणिपुर में नहीं थम रही गोलीबारी की घटना, अब खेत में काम करने वाले बुजुर्ग किसान को लगी गोली, इलाके में तनाव
AajTak
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के फुबाला गांव में गुरुवार को एक बुज़ुर्ग किसान पर गोलीबारी की घटना ने फिर से तनाव बढ़ा दिया है. सीमा से सटे खेतों में काम करते समय किसान को गोली लगी. गांववालों ने स्थानीय बंद की अपील की है और सरकार से अधिक सुरक्षा की मांग की है.
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना ने एक बार फिर संवेदनशील फुबाला गांव में तनाव बढ़ा दिया है. यह गांव चुराचांदपुर जिले की पहाड़ियों से सटा हुआ है और खेती पर निर्भर ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है.
गुरुवार दोपहर, एक बुजुर्ग किसान निंगथौजम बीरेन को खेत में काम करते समय गोली लग गई. बीरेन को उनके बाएं हाथ में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत बिष्णुपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें: मणिपुर: सुरक्षा बलों ने रात भर चलाया सिक्योरिटी ऑपरेशन, 328 हथियार और विस्फोटक जब्त
“पांच गोलियों की आवाज आई, एक मुझे लगी”
अस्पताल में भर्ती बीरेन ने बताया, “मैं खेत में काम कर रहा था, तभी पांच गोलियों की आवाज सुनाई दी. हम यह भी नहीं देख पाए कि गोली किसने चलाई. एक गोली मेरे हाथ में लगी.”
पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि इलाके में तुरंत सुरक्षा बल भेजे गए. हमले की जांच शुरू हो गई है और हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. घटना के बाद गांव में अतिरिक्त राज्य और केंद्रीय बल तैनात किए गए हैं ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








