
मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जवान की हालत गंभीर, कई घायल
AajTak
नम्बोल सबाल लाइकाई के पास शाम करीब 5:50 बजे अज्ञात बंदूकधारियों ने असम राइफल्स के सुरक्षाकर्मियों से भरी 407 टाटा गाड़ी पर फायरिंग कर दी. यह काफिला इंफाल से बिश्नुपुर की ओर जा रहा था. फायरिंग की घटना में एक जवान की हालत गंभीर है, जबकि अन्य जवान भी घायल हुए हैं.
मणिपुर के बिश्नुपुर जिले में शुक्रवार शाम को सुरक्षा बलों पर अज्ञात हमलावरों ने अटैक कर दिया. शाम करीब 5:50 बजे नम्बोल सबाल लाइकाई के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने असम राइफल्स के सुरक्षाकर्मियों से भरी 407 टाटा गाड़ी पर फायरिंग कर दी. यह काफिला इंफाल से बिश्नुपुर की ओर जा रहा था.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग की घटना में एक जवान की हालत गंभीर है, जबकि अन्य जवान भी घायल हुए हैं. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच और गश्त तेज कर दी है.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमला अचानक हुआ और काफिले पर अज्ञात बंदूकधारियों ने कई राउंड फायर किए. फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और उनका कोई सुराग नहीं मिला है. घटना के बाद असम राइफल्स और स्थानीय पुलिस टीम ने मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह हमला किसी पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा हो सकता है, और काफिले के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक हुई थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, घायलों की बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








