
मणिपुर पुलिस दिवस पर राज्यपाल ने की सराहना, बोले- शांति और सामान्य स्थिति अब दूर नहीं
AajTak
राज्यपाल भल्ला ने परेड की सलामी ली, जिसका नेतृत्व डॉ. सरंगथेम इबोमचा सिंह (MPS), कमांडेंट 6th इंडिया रिजर्व बटालियन ने किया. राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि शांति केवल संघर्ष का अभाव नहीं, बल्कि न्याय की उपस्थिति है.
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने रविवार को 134वें मणिपुर पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस बल की वीरता, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा की सराहना की. यह समारोह इंफाल स्थित 1st बटालियन मणिपुर राइफल्स परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहां राज्यपाल ने पुलिस को कानून व्यवस्था की रीढ़ और न्याय की रक्षा के स्तंभ बताया.
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि शांति केवल संघर्ष का अभाव नहीं, बल्कि न्याय की उपस्थिति है. उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे स्थायी सद्भाव और सामूहिक पुनर्निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करें, ताकि मणिपुर की सामाजिक बुनावट फिर से विश्वास और एकता के ताने-बाने में गुंथी हुई दिखे.
राज्यपाल भल्ला ने परेड की सलामी ली, जिसका नेतृत्व डॉ. सरंगथेम इबोमचा सिंह (MPS), कमांडेंट 6th इंडिया रिजर्व बटालियन ने किया. इस मौके पर मणिपुर राइफल्स, इंडिया रिज़र्व बटालियन्स, सिविल पुलिस (पुरुष एवं महिला), 9वीं IR (महिला) बटालियन, ट्रैफिक पुलिस, होम गार्ड्स और विलेज डिफेंस फोर्स (VDF) की टुकड़ियों ने भाग लिया.
उन्होंने पुलिस की हालिया उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सफल अभियानों, अवैध अफीम खेती के विनाश और पुलिस आधुनिकीकरण की पहल ने मणिपुर पुलिस को एक नए युग की दिशा में अग्रसर किया है. राज्यपाल ने आश्वस्त किया कि सरकार पुलिस बल को आधुनिक उपकरणों, प्रशिक्षण और कल्याण योजनाओं से सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है.
राज्यपाल ने एडिशनल एसपी साइखोम मीराबाई चानू और नाओरेम रोशिबिना देवी को खेलों में अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी, जिन्होंने मणिपुर और राज्य पुलिस का नाम रोशन किया.
इस अवसर पर कांगपोकपी पुलिस स्टेशन को 2025 का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित किया गया, जबकि सिटी पुलिस स्टेशन (इंफाल वेस्ट) और बिष्णुपुर थाना को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला. इंस्पेक्टर गुनाचंद्र चानम (इंफाल वेस्ट) को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारी का सम्मान मिला.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







