
मणिपुर पर सियासत तेज, BJP ने पी चिदंबरम को घेरा, कांग्रेस ने पूछे 4 सवाल
AajTak
शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मणिपुर को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जन खड़गे को पत्र लिखा और कांग्रेस और पी चिदंबरम के बयान पर सवाल उठाए हैं. नड्डा ने का कहना है कि कांग्रेस, मणिपुर अशांति के मुद्दे पर गलत, झूठी और राजनीति से प्रेरित कहानी को आगे बढ़ा रही है.
मणिपुर अशांत है. लगातार हिंसा से आम नागरिक परेशान हैं और सरकार की टेंशन भी बढ़ती जा रही है. इस बीच, मणिपुर को लेकर एक बार फिर राजनीति भी तेज हो गई है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोला है और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के बयान पर सवाल उठाए हैं. वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी से 4 सवालों के जवाब मांगे हैं.
शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मणिपुर को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जन खड़गे को पत्र लिखा और कांग्रेस और पी चिदंबरम के बयान पर सवाल उठाए हैं. नड्डा ने का कहना है कि कांग्रेस, मणिपुर अशांति के मुद्दे पर गलत, झूठी और राजनीति से प्रेरित कहानी को आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा, कांग्रेस की घोर विफलता का असर आज भी मणिपुर में महसूस किया जा रहा है.
खड़गे ने राष्ट्रपति को लिखा था पत्र
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मणिपुर मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग की थी और संकट को कम करने में केंद्र पर पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाया था. अब नड्डा ने खड़गे के इस बयान पर भी पलटवार किया.
'कांग्रेस की विफलता का दंश झेल रहा मणिपुर'
नड्डा ने दावा किया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो मणिपुर में स्थानीय मुद्दों से निपटने में उसकी घोर विफलता रही, जिसका असर आज भी मणिपुर में महसूस किया जा रहा है. उन्होंने खड़गे से कहा कि चौंकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा मणिपुर में स्थिति को सनसनीखेज बनाने की बार-बार कोशिश की जा रही है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







