
मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले में बम ब्लास्ट, 1 की मौत, 5 बच्चे घायल
AajTak
मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले में शनिवार की शाम हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
मणिपुर राज्य में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. दो चरणों में हो रहे मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है. मणिपुर चुनाव के पहले चरण की सीटों के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भीषण बम धमाके की खबर है. इस भीषण बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. पांच अन्य घायल बताए जाते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











