
मणिपुर की धरती से PM मोदी ने सुशीला कार्की को दी बधाई, बताया महिला सशक्तिकरण का उदाहरण
AajTak
मणिपुर की राजधानी इम्फाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल भारत का दोस्त है, करीबी दोस्त. आज 140 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर हार्दिक बधाई देता हूं.
नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद सामान्य स्थिति बहाल हो रही है, जहां एक नए शासन की शुरुआत हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत के पड़ोसी देश की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि कार्की का शीर्ष पद संभालना महिलाओं के सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है. साथ ही पीएम ने नेपाली युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. पीएम मोदी का यह बयान मणिपुर दौरे के दौरान आया, जहां उन्होंने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया.
नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को शुक्रवार रात शपथ ग्रहण करने के बाद आधिकारिक तौर पर अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में पदभार सौंपा गया. उनकी नियुक्ति उनके पूर्ववर्ती के.पी. शर्मा ओली के इस्तीफे के चार दिन बाद हुआ. ओली को अपनी सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी जनाक्रोश के कारण इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा. सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं.
यह भी पढ़ें: नेपाल की सत्ता संभालते ही एक्शन में सुशीला कार्की, पूर्व PM केपी ओली के खिलाफ FIR
मणिपुर की राजधानी इम्फाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'नेपाल भारत का दोस्त है, करीबी दोस्त. आज 140 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर हार्दिक बधाई देता हूं. उनका नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेना महिलाओं के सशक्तिकरण का बहुत अच्छा उदाहरण है.'
सुशीला कार्की के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह नेपाल में शांति, स्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी. उन्होंने नेपाल के युवाओं की सराहना की, जिन्होंने अस्थिर माहौल में भी लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा. पीएम मोदी ने कहा, 'उनकी सकारात्मक सोच और कार्य न केवल प्रेरणादायक हैं, बल्कि नेपाल के नए उदय का स्पष्ट संकेत भी हैं. मैं नेपाल को उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं.'
यह भी पढ़ें: 'नेपाल जैसे हालात...', जानिए धीरेंद्र शास्त्री ने क्यों कहा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना जरूरी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










