
मजनू भाई से इंस्पायर हुए विक्की कौशल, घोड़े पर चढ़कर किया ऐसा स्टंट
AajTak
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में अनिल कपूर एक आर्ट ऑक्शन में मल्लिका शेरावत से मिलते हैं जहां एक्ट्रेस एक पेंटिंग खरीदती हैं जिसमें एक गधा एक घोड़े के ऊपर खड़ा हुआ है.
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एक घोड़े की पीठ पर खड़े नजर आ रहे हैं. विक्की ने बताया कि उन्हें ऐसा करने की प्रेरणा मजनू भाई (फिल्म वेलकम में अनिल कपूर का किरदार) की पेंटिंग से मिली है. क्या है मजनू भाई की पेंटिंग? साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म वेलकम में अनिल कपूर ने मजनू भाई नाम का एक किरदार निभाया था जो कि असल में एक गैंग्सटर है और उसे पेंटिंग का शौक है. अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में अनिल कपूर एक आर्ट ऑक्शन में मल्लिका शेरावत से मिलते हैं जहां एक्ट्रेस एक पेंटिंग खरीदती हैं जिसमें एक गधा एक घोड़े के ऊपर खड़ा हुआ है.More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












