
मजदूरों को कुचलने वाली लैम्बॉर्गिनी कार फेमस यूट्यूबर की निकली, Noida पुलिस ने कर ली जब्त, अब पूछताछ की तैयारी
AajTak
Noida Lamborghini accident update: यूट्यूब चैनल ‘द मृदुल’ पर करीब 19 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर 35 लाख फॉलोअर हैं. उनके परिवार के कई सदस्य भी यूट्यूबर हैं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या मृदुल का इस हादसे से कोई सीधा संबंध है.
दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा सेक्टर-94 में तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी से दो मजदूरों को कुचलने का मामला तूल पकड़ रहा है. इस हादसे में शामिल कार मशहूर यूट्यूबर मृदुल तिवारी की बताई जा रही है, जिनसे पुलिस पूछताछ की तैयारी कर रही है. थाना सेक्टर 126 पुलिस मृदुल को थाने बुलाकर यह जानने की कोशिश करेगी कि हादसे के समय गाड़ी किसकी अनुमति से चलाई जा रही थी और इसके पीछे की सच्चाई क्या है.
मृदुल नोएडा के सुपरनोवा अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते हैं और अपने कॉमेडी वीडियो के लिए जाने जाते हैं. उनके यूट्यूब चैनल ‘द मृदुल’ पर करीब 19 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर 35 लाख फॉलोअर हैं. उनके परिवार के कई सदस्य भी यूट्यूबर हैं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या मृदुल का इस हादसे से कोई सीधा संबंध है.
हादसे का मुख्य आरोपी दीपक राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है और दिल्ली-एनसीआर में कार ब्रोकर का काम करता है. दीपक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था. जांच में पता चला कि दीपक टेस्ट ड्राइव के दौरान लैंबोर्गिनी चला रहा था, तभी यह हादसा हुआ. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और मामले की गहन तहकीकात कर रही है.
हादसे में घायल दोनों मजदूरों, रविदास और रामभू कुमार, का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, दोनों अब खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है. दोनों के पैरों में फ्रैक्चर हुआ था.
मजदूरों ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मारी, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा चोट आई. घटनास्थल पर गाड़ी के टुकड़े बिखरे पड़े थे और सड़क पर हादसे के निशान अभी भी मौजूद हैं.
वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरों की टोली फिर से काम पर लौट आई है. मामूली चोट वाले मजदूर छुट्टी पर हैं, जबकि बाकी अपने रोजमर्रा के काम में जुट गए. मजदूरों ने कैमरे पर बताया कि कार इतनी तेज थी कि उनके पास भागने का मौका भी नहीं मिला.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










