
'मछली' के गुर्गे का चेहरा लगाकर मंत्री-विधायक के साथ वायरल किया फोटो, AI मॉर्फिंग से MP में सियासी तूफान
AajTak
MP News: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साइबर टीम तस्वीरों की तकनीकी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन्हें किसने एडिट किया और कहां से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया?
मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक नया विवाद खड़ा हो गया है. अब तक चुनावी रैलियों और सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित रहने वाले आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सहारे नेताओं की छवि बिगाड़ने तक पहुंच गया है. ताजा मामला भोपाल से सामने आया है, जहां राज्य की एक मंत्री और एक बीजेपी विधायक की तस्वीरों को कुख्यात ड्रग तस्कर के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. इन तस्वीरों के सामने आते ही राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया. नतीजा यह हुआ कि क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सवाल यह है कि आखिर इस षड्यंत्र के पीछे कौन लोग हैं और किस मकसद से भाजपा नेताओं की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई.
वायरल हुई तस्वीरों में पिछड़ा वर्ग विभाग की मंत्री कृष्णा गौर और हुजूर विधानसभा के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को दिखाया गया है. इन तस्वीरों में दोनों नेताओं के साथ कुख्यात ड्रग तस्कर शाहरुख उर्फ आशु हसन दिखाई दे रहा है, जिसे हाल ही में एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
पहली तस्वीर में मंत्री कृष्णा गौर एक कार्यक्रम में नजर आती हैं, लेकिन उनके साथ मौजूद भाजपा नेता की जगह अपराधी आशु हसन का चेहरा मॉर्फ कर जोड़ दिया गया.
दूसरी तस्वीर विधायक रामेश्वर शर्मा की है, जिसमें असल में उन्हें बधाई देने आए खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया थे. लेकिन फोटो में लिटोरिया की जगह एआई की मदद से ड्रग तस्कर की तस्वीर जोड़ दी गई.
असली तस्वीरों में किया गया बदलाव 16 जुलाई को मंत्री कृष्णा गौर एक कार्यक्रम में थीं, जहां भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शक्ति राव मौजूद थे. वहीं से ली गई तस्वीर को छेड़छाड़ कर उसमें आशु हसन का चेहरा लगा दिया गया.
वहीं, विधायक रामेश्वर शर्मा की फोटो उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले ली गई थी. जितेंद्र लिटोरिया गुलदस्ता देने पहुंचे थे और उन्होंने खुद अपनी फेसबुक पर तस्वीर पोस्ट की थी. लेकिन बाद में उसी तस्वीर में बदलाव कर ड्रग तस्कर का चेहरा डाल दिया गया. इस तरह बड़ी चालाकी से दोनों नेताओं की छवि को खराब करने की कोशिश की गई.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










